{"_id":"575da5ad4f1c1bd36311b8d4","slug":"sirsa-hindi-news-night-domination-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइट डोमिनेशन के तहत जिले भर में रही नाकाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाइट डोमिनेशन के तहत जिले भर में रही नाकाबंदी
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Sun, 12 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
अभियान
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर में शनिवार की रात को पुलिस ने नाइट डोमिनेशन चलाया। जगह-जगह पर नाकाबंदी करके वाहनों की तलाशी ली गई। पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता स्वयं जायजा लेने निकले। उन्होंने शहर सिरसा, सदर सिरसा, बड़ागुढा, ओढा, कालांवाली इत्यादि अनेक क्षेत्रों में जाकर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को जांचा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने नाइट डोमिनेशन के दौरान तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे इस सर्च अभियान के दौरान जिला के अंदर तथा बाहर से प्रवेश करने वाले वाहनों तथा व्यक्तियों को बारीकी से चेक करें और संदिग्धों पर निगाह रखें।
उन्होंने कहा कि जिला की सीमा के साथ लगते सीमावर्ती राज्यों पंजाब एवं राजस्थान सीमा पर स्थापित किए गए नाकों पर पूरी सतर्कता बरती जाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समय-समय पर नाइट डोमिनेशन एवं सर्च अभियान चलाने का मकसद अपराध व अपराधियों पर कारगर ढंग से अंकुश लगाने का हैं, ताकि किसी आपराधिक वारदात की पुनरावृत्ति को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी आपराधिक किस्म के लोगों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान चलाए जाएंगे। गत रात्रि चले अभियान में जिला पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिला के सभी डीएसपी, एसएचओ व चौकी प्रभारी के अतिरिक्त भारी संख्या में पुलिस कर्मियों ने भाग लेकर सैकड़ों वाहनों व व्यक्तियों को चैक किया। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से आह्वान किया है कि अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस का सहयोग करे और गैर कानूनी धंधा करने वालों की बेखौफ होकर पुलिस को सूचना दें।