फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa, hindi news,night domination, sirsa

नाइट डोमिनेशन के तहत जिले भर में रही नाकाबंदी

Sun, 12 Jun 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Sun, 12 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
sirsa, hindi news,night domination, sirsa
अभियान - फोटो : bureau
जिले भर में शनिवार की रात को पुलिस ने नाइट डोमिनेशन चलाया। जगह-जगह पर नाकाबंदी करके वाहनों की तलाशी ली गई। पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता स्वयं जायजा लेने निकले। उन्होंने शहर सिरसा, सदर सिरसा, बड़ागुढा, ओढा, कालांवाली इत्यादि अनेक क्षेत्रों में जाकर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को जांचा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने नाइट डोमिनेशन के दौरान तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे इस सर्च अभियान के दौरान जिला के अंदर तथा बाहर से प्रवेश करने वाले वाहनों तथा व्यक्तियों को बारीकी से चेक करें और संदिग्धों पर निगाह रखें।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि जिला की सीमा के साथ लगते सीमावर्ती राज्यों पंजाब एवं राजस्थान सीमा पर स्थापित किए गए नाकों पर पूरी सतर्कता बरती जाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समय-समय पर नाइट डोमिनेशन एवं सर्च अभियान चलाने का मकसद अपराध व अपराधियों पर कारगर ढंग से अंकुश लगाने का हैं, ताकि किसी आपराधिक वारदात की पुनरावृत्ति को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी आपराधिक किस्म के लोगों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान चलाए जाएंगे। गत रात्रि चले अभियान में जिला पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिला के सभी डीएसपी, एसएचओ व चौकी प्रभारी के अतिरिक्त भारी संख्या में पुलिस कर्मियों ने भाग लेकर सैकड़ों वाहनों व व्यक्तियों को चैक किया। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से आह्वान किया है कि अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस का सहयोग करे और गैर कानूनी धंधा करने वालों की बेखौफ  होकर पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed