फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa, hindi news, limca book,, sirsa

बोनसाई तकनीक से 25 मिलीमीटर का पौधा उगाया

Mon, 10 Oct 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Mon, 10 Oct 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
sirsa, hindi news, limca book,, sirsa
लिम्का बुक - फोटो : bureau
गांव मिड्डुखेड़ा(पंजाब) निवासी मनी सिंह ने सबसे छोटा पौधा उगाकर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाया है। ग्लेडिलयोस के इस पौधे को मिट्टी के एक दीये में उगाया गया है और इसकी लंबाई फूल सहित मात्र 25 मिलीमीटर(एक इंच) है। मनी सिंह ने बताया कि पौधे को बोनसाई तकनीक से उगाया गया। मनी सिंह ने बताया कि उनके पिता फ्लावर सिंह ने ग्वालियर में बोनसाई तकनीकी से छोटे पौधे तैयार करने का प्रशिक्षण लिया था, जिसे उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को भी सिखाया। मनी सिंह के मुताबिक इसके बाद उनके मन में सबसे छोटा पौधा उगाने का ख्याल आया। आम तौर पर पेड़ों को बोनसाई तकनीक से तैयार किया जाता है, लेकिन विश्व का यह पहला मौसमी पौधा है, जिसे इस तकनीक से इतने छोटे साइज में उगाया गया।
विज्ञापन

हर 15 दिन बाद उखाड़ कर इसकी जड़ों की सर्जरी की गई और काफी बारीकी से पौधे को छोटा रूप दिया जा सका ताकि विश्व रिकार्ड बनाया जा सके। अमूमन इस पौधे की लंबाई तीन से पांच फुट तक होती है। 15 अगस्त 2014 को पौधा लगाया गया व चार महीने के बाद इस पर फूल खिला। तत्पश्चात इसे लिम्का बुक के अधिकारियों को रिकार्ड में शामिल करने के लिए भेजा गया। गत 29 सितंबर 2016 को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की एडिटर विजय घोष ने उन्हें रिकार्ड होल्डर के रूप में सर्टिफिकेट जारी किया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले मनी सिंह की माता सुखजीत कौर ने वर्ष 2015 में मैरी गोल्ड(गेंदा)का 10 फीट 6 इंच का भारत का सबसे लंबा पौधा उगाकर लिम्का बुक में नाम दर्ज करवाया था। वर्ष 2013 में मनी सिंह के पिता स. फ्लावर सिंह ने बिना चेन की साइकिल एक घंटे में 9.6 किलोमीटर तक चलाकर लिम्का बुक में एवं वर्ष 2014 में यूनीक बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्डस में नाम दर्ज करवा चुके हैं।
विज्ञापन


पिता खोलेंगे नर्सरी
फ्लावर सिंह ने बताया कि अब वह हनुमानगढ़(राजस्थान) के नजदीक भारत की पहली बोनसाई नर्सरी खोलने जा रहे हैं। इसे हर तरह का पौधा छोटे साइज में उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed