फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa, hindi news, bus, sirsa

97 परिचालक, 66 चालकों की कमी वाले डिपो पर सरकार मेहरबान, देना चाहती है 22 नई बसें

Wed, 08 Jun 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Wed, 08 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज की लारी राम भरोसे चल रही है। 97 परिचालकों तथा 66 चालकों के पद खाली पड़े हैं। इसके बावजूद सरकार इतनी मेहरबान है कि सिरसा डिपो को 22 नई बसें देने के मूड में है वह चालक, परिचालक के बगैर कैसे चलेगी। वहीं जीएम ने भी स्पष्ट कर दिया है कि जब तक कर्मचारी नहीं, तब तक नई बसों की डिलीवरी नहीं ली जाएगी। उनका कहना है कि जब कर्मचारी ही नहीं तो सरकार नई बसें भेजने का दबाव क्यों बना रही है?
विज्ञापन


    पूरे जिला सिरसा की बात करें तो सिरसा में डिपो तथा डबवाली में सब डिपो है। सब डिपो की 40 बसों की संख्या समेत दोनों जगहों पर बसों की संख्या 195 है। इनको चलाने के लिए कर्मचारियों की कमी है। हालात यह है कि रोडवेज की कई बसें बस अड्डों में खड़ी-खड़ी कंडम हो रही हैं। वहीं लोकल रूट के फेरे कम करने पड़ रहे हैं। सिरसा से हिसार के लिए रोडवेज आठ फेरे लगा सकती है। लेकिन कर्मचारियों की कमी के चलते दो फेरे कम लगा पा रही है। लंबी दूरी पर चलने वाली लारी का भी यही हाल है। प्रदेश की मेट्रो सिटी गुड़गांव, पानीपत के साथ-साथ राजस्थान के श्रीगंगानगर तथा पंजाब के फाजिल्कां को जाने वाली कई बसें बंद पड़ी हैं। जिसका असर रोडवेज की आमदनी पर हो रहा है। लेकिन सरकार है कि कर्मचारियों की भर्ती करने को तैयार नहीं। सरकार सिरसा डिपो को 22 नई बसें लेकर उन्हें रूटों पर दौड़ाने के लिए मजबूर कर रही है। बसें मार्च 2016 में मिली थी। डिपो अधिकारी कर्मचारियों की भर्ती करने के लिए बार-बार सरकार को पत्र लिख रहे हैं, लेकिन सरकार ने आज तक सुनवाई नहीं की। ऐसे में सिरसा डिपो ने भी उपरोक्त बसों की डिलीवरी लेने से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। सरकार को स्पष्ट कहा है कि वे बिना कर्मचारियों के इन बसों को कहां रखेंगे?
विज्ञापन



पदोन्नति हो गई, सरकार ने नई नियुक्ति नहीं की
सिरसा डिपो में करीब 40 परिचालकों को पदोन्नति मिली है। पदोन्नति पाने वाले कर्मचारी कब के अपनी सीट पर बैठ चुके हैं। लेकिन सरकार उनकी जगह पर कर्मचारी देना भूल गई। ऐसे में अब सिरसा डिपो की हालत बेहद पतली हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों पर बढ़ रहा काम का बोझ
कर्मचारियों का टोटा होने से अन्य कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ता ही जा रहा है। कई चालक तथा परिचालक विश्राम भी नहीं कर पा रहे हैं। जिससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।


सरकार 22 बसें देना चाहती है, लेकिन उनका क्या करें, जो पहले से ही बिना कर्मचारियों के खड़ी हैं। सिरसा में पांच-छह बसें बेकार खड़ी हैं। कुछ बसों की दूरी सीमित कर दी गई है। स्टॉफ की कमी पूरी करने के लिए सरकार को बार-बार पत्र लिख रहा हूं। हां यह सही है कि सरकार नई बसें देना चाहती है, लेकिन हम उन्हें रखेंगे कहां?
-रामकुमार, जीएम, हरियाणा रोडवेज, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed