फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa: Government purchase of PR paddy stopped, 25 thousand quintals of paddy sold on the last day

सिरसा : पीआर धान की सरकारी खरीद बंद, अंतिम दिन 25 हजार क्विंटल धान बिका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Sirsa: Government purchase of PR paddy stopped, 25 thousand quintals of paddy sold on the last day
सिरसा। जिले में पीआर धान की सरकारी खरीद बंद हो गई। मंगलवार को अंतिम दिन 25 हजार क्विंटल धान की खरीद हुई है। जिले में अब तक 16 लाख 89 हजार 451 लाख क्विंटल धान खरीद हुई है, जोकि बीते वर्ष के मुकाबले एक लाख 44 हजार क्विंटल धान ज्यादा है। हालांकि अभी जिले में धान कटाई का कार्य जारी है। ऐसे में सरकारी खरीद बंद होने के कारण किसानों को परेशानी उठनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

जिले में अब तक पीआर धान की आवक 16 लाख 89 हजार 451 लाख क्विंटल धान की आवक हो गई हुई है। बीते वर्ष 15 लाख 45439 लाख क्विंटल धान की आवक हुई थी। ऐसे में इस वर्ष एक लाख 44 हजार 12 क्विंटल धान की आवक अधिक हुई है। इसमें से 1851 क्विंटल धान की प्राइवेट एजेंसियों की तरफ से खरीद की गई है। मंडियों में पीआर धान का अभी भी दो लाख 87 हजार क्विंटल उठान होना शेष पड़ा है।
विज्ञापन

मंडियों में तेजी से हो रही है धान की आवक
जिले की मंडियों में लगातार धान की आवक तेज हो रही है। इसके चलते मंडी में जाम के कारण आवाजाही करने में शहर वासियों को भी कई तरह की परेशानी उठानी पड़ी रही है। जिले की मंडियों में अब तक 31 लाख क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। इसमें से 10 लाख क्विंटल धान अभी मंडियों में ही पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडियों में पीआर धान की आवक
मंडी आवक
सिरसा 251347
डबवाली 618361
कालांवाली 708175
रानिया 63708
डिंग 980
मंडियों में धान की आवक तेजी से हो रही है। पीआर धान की 15 नवंबर तक ही खरीद की तिथि सरकार की तरफ से तय की गई थी। ऐसे में आगामी आदेश आने के बाद ही सरकारी खरीद शुरू हो पाएगी। - विरेंद्र मेहता, सचिव, मार्केट कमेटी सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed