{"_id":"64f58de978261f267f029986","slug":"sirsa-cia-dabwali-caught-drug-smuggler-kala-one-and-half-month-ago-he-had-tried-to-ram-car-into-police-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa: सीआईए डबवाली ने नशा तस्कर काला को किया काबू, डेढ़ माह पहले पुलिस पर कार चढ़ाने का किया था प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa: सीआईए डबवाली ने नशा तस्कर काला को किया काबू, डेढ़ माह पहले पुलिस पर कार चढ़ाने का किया था प्रयास
Mon, 04 Sep 2023 01:27 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 04 Sep 2023 01:27 PM IST
सार
सिरसा में करीब डेढ़ माह पहले गोरीवाला चौकी पुलिस ने आरोपी को काबू करने के लिए उसकी पीछा किया था। जिसके चलते पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर नाका लगाकर उसे काबू करने का प्रयास किया तो आरोपी काला ने पुलिस कर्मचारियों पर ही कार चढ़ाने का प्रयास किया। ऐसे में अब पुलिस ने आरोपी को काबू किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सिरसा सीआईए डबवाली पुलिस ने मलकपुरा के तस्कर काला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से आधा किलो अफीम और अवैध हथियार भी बरामद किए है। जिसके बाद पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी हुई है। उक्त आरोपी ने करीब डेढ़ माह पहले पुलिस पर कार चढ़ाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी अनुसार मलकपुरा निवासी काला उर्फ जगसीर लंबे समय से नशा तस्करी का काम कर रहा है। जिसके खिलाफ हरियाणा के साथ ही पंजाब में भी मामले दर्ज है। रविवार रात को सीआईए डबवाली टीम को सूचना मिली थी कि काला गांव में मौजूद है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर ही छापा कार्रवाई कर दी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से आधा किलो अफीम बरामद की है। वहीं पुलिस अब मामले आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
करीब डेढ़ माह पहले गोरीवाला चौकी पुलिस ने आरोपी को काबू करने के लिए उसकी पीछा किया था। जिसके चलते पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर नाका लगाकर उसे काबू करने का प्रयास किया तो आरोपी काला ने पुलिस कर्मचारियों पर ही कार चढ़ाने का प्रयास किया। ऐसे में पुलिस कर्मचारी बच गए और आरोपी डबवाली की तरफ फरार हो गया। ऐसे में अब पुलिस ने आरोपी को काबू किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन