फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa CIA Dabwali caught drug smuggler Kala, one and half month ago he had tried to ram car into police

Sirsa: सीआईए डबवाली ने नशा तस्कर काला को किया काबू, डेढ़ माह पहले पुलिस पर कार चढ़ाने का किया था प्रयास

Mon, 04 Sep 2023 01:27 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 04 Sep 2023 01:27 PM IST
सार

सिरसा में करीब डेढ़ माह पहले गोरीवाला चौकी पुलिस ने आरोपी को काबू करने के लिए उसकी पीछा किया था। जिसके चलते पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर नाका लगाकर उसे काबू करने का प्रयास किया तो आरोपी काला ने पुलिस कर्मचारियों पर ही कार चढ़ाने का प्रयास किया। ऐसे में अब पुलिस ने आरोपी को काबू किया है।

विज्ञापन
Sirsa CIA Dabwali caught drug smuggler Kala, one and half month ago he had tried to ram car into police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिरसा सीआईए डबवाली पुलिस ने मलकपुरा के तस्कर काला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से आधा किलो अफीम और अवैध हथियार भी बरामद किए है। जिसके बाद पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी हुई है। उक्त आरोपी ने करीब डेढ़ माह पहले पुलिस पर कार चढ़ाने का प्रयास किया था। 

विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी अनुसार मलकपुरा निवासी काला उर्फ जगसीर लंबे समय से नशा तस्करी का काम कर रहा है। जिसके खिलाफ हरियाणा के साथ ही पंजाब में भी मामले दर्ज है। रविवार रात को सीआईए डबवाली टीम को सूचना मिली थी कि काला गांव में मौजूद है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर ही छापा कार्रवाई कर दी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से आधा किलो अफीम बरामद की है। वहीं पुलिस अब मामले आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। 
विज्ञापन


करीब डेढ़ माह पहले गोरीवाला चौकी पुलिस ने आरोपी को काबू करने के लिए उसकी पीछा किया था। जिसके चलते पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर नाका लगाकर उसे काबू करने का प्रयास किया तो आरोपी काला ने पुलिस कर्मचारियों पर ही कार चढ़ाने का प्रयास किया। ऐसे में पुलिस कर्मचारी बच गए और आरोपी डबवाली की तरफ फरार हो गया। ऐसे में अब पुलिस ने आरोपी को काबू किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed