फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa came clean, the effect of works visible on the ground - Sunita Duggal

सिरसा साफ-सुथरा आए नजर, धरातल पर दिखाई दे कार्यों का असर - सुनीता दुग्गल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Sirsa came clean, the effect of works visible on the ground - Sunita Duggal
बैठक के दौरान अधिकारियों को जरूरी दिशा- निर्देश देती सांसद सुनीता दुग्गल। - फोटो : Sirsa
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सांसद सुनीता दुग्गल ने शिरकत की। इस दौरान सांसद ने विभिन्न एजेंडों पर चर्चा करते हुए विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि सिरसा को साफ-सुथरा बनाने की दिशा में अधिकारी गंभीरता से कार्य करें। कार्य धरातल स्तर पर नजर आना चाहिए। स्वच्छता कार्यों में आमजन को भी भागीदार बनाएं, ताकि जिला स्वच्छता में नंबर बन सके। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिरसा साफ-सुथरा दिखाई देना चाहिए और अगले एक सप्ताह में सफाई कार्यों का असर दिखाई दे। शहर में कहीं पर भी कूड़े-कर्कट के ढेर न लगें हो और सभी ब्लॉक के प्रवेश पर विशेष रूप से साफ-सफाई करवाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता कार्यों एवं अभियानों में आमजन को भी शामिल करें, ताकि जिला स्वच्छता में नंबर एक बनें।
विज्ञापन

उन्होंने सॉयल हेल्थ कार्ड योजना कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारी से कहा कि यह सरकार की महत्वपूर्ण स्कीम है। जिसका लाभ किसानों को निशुल्क दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारी टारगेट निर्धारित करते हुए ब्लॉक अनुसार सॉयल हेल्थ कार्ड बनाएं, ताकि सभी किसानों को इस योजना का लाभ मिल सके। हाल ही में मुख्यमंत्री ने सॉयल टेस्टिंग लैब का भी उद्घाटन किया था। जितने अधिक सॉयल हेल्थ कार्ड बनेंगे। तभी इन लैबों के उद्देश्य की सार्थकता की पूर्ति हो सकेगी। बैठक में उपायुक्त अनीश यादव, अतिरिक्त उपायुक्त राहुल हुडा, जिला परिषद सीईओ सुशील कुमार, एसडीएम जयवीर यादव, ऐलनाबाद एसडीएम शंभू राठी, डबवाली एसडीएम राजेश पूनिया, सीटीएम गौरव गुप्ता, अतिरिक्त सीईओ जिला परिषद अजय कुमार, डीआरओ चांदी राम, जीएम रोडवेज केआर कौशल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल जीवन मिशन और मेरी फसल-मेरा ब्योरा पर भी चर्चा
सांसद ने कहा कि मेरी फसल-मेरा ब्योरा योजना से बाहर से आने वाली फसल बिक्री पर नियंत्रण हुआ है। जल जीवन मिशन अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि वर्ष 2022 तक हर घर नल से जल पहुंचाने लक्ष्य सरकार ने रखा है। इसलिए अधिकारी निर्धारित अवधि में हर घर नल से जल पहुंचाने के लक्ष्य को पूरा करें। मनरेगा का क्रियान्वयन इस प्रकार से हो, जिससे ग्रामीणों को रोजगार भी मिले और विकास कार्य भी हो।

स्कूलों का सर्वे करवाएं अधिकारी
सांसद ने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारी स्कूलों का सर्वे करवाएं। जो भी स्कूल अपग्रेड की कंडीशन पूरी करता है, तो उसे अपग्रेड किया जाए। इसके साथ ही सरकारी स्कूलों में टिंकरिंग लैब की स्थापना की दिशा में कार्य किया जाए, ताकि बच्चों का साइंटिफिक रूप से कौशल विकास हो सके। मिड डे मिल को लेकर उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। रेलवे अधिकारियों से स्टेशन को सुंदर बनाने की दिशा में सुझाव मांगते हुए इसके लिए जो भी जरूरत है, उस बारे अवगत करवाने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने रेलवे के आसपास की जमीन का सही उपयोग करने को कहा। उपायुक्त अनीश यादव ने सांसद को भरोसा दिलाते हुए कहा कि बैठक में जो भी निर्देश दिए गए है। उनकी पूर्ण पालना की जाएगी और सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक प्राथमिकता से पहुंचाने की दिशा में गंभीरता से कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed