फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa becomes champion in under-19 cricket competition after 21 years

Sirsa News: अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में 21 साल बाद चैंपियन बना सिरसा

Wed, 21 Aug 2024 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 21 Aug 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Sirsa becomes champion in under-19 cricket competition after 21 years
सिरसा में क्रिकेट प्रतियोगिता जीतकर आई क्रिकेट टीम के साथ केक काटकर खुशी मनाते डॉ. वेद बेनीवाल।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। हरियाणा क्रिकेट में अंडर-19 में 21 साल बाद सिरसा की टीम चैंपियन बनी है। बुधवार को विजेता टीम के सिरसा लौटने पर सिरसा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ. वेद बेनीवाल ने अभिनंदन किया और उनके सम्मान में अपने आवास पर केक काटकर जीत को टीम के साथ साझा किया।


सचिव डॉ. वेद बेनीवाल ने बताया कि हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट लीग में सिरसा ने अपने जोन में सभी मैच जीते। टूर्नामेंट में सिरसा ने भिवानी, रोहतक, फतेहबाद, दादरी को पराजित कर यह गौरव हासिल किया। टीम के खिलाड़ी कनिष्क चौहान, माधव नैन, सुखलीन,अविनाश, अभिषेक, दिलकश तनेजा ने बेहतर प्रदर्शन कर टीम को इस मुकाम तक पहुंचाया। डॉ. बेनीवाल ने बताया कि टूर्नामेंट के दौरान कोच जसकरण सिंह और टीम मैनेजर विजय शेरगिल के उचित मार्गदर्शन ने टीम को नॉकआउट में प्रवेश करवाया।
विज्ञापन




प्रतियोगिता के दौरान क्वार्टर फाइनल में पानीपत व सेमीफाइनल में पंचकूला को शिकस्त देकर फाइनल मैच में स्थान बनाने वाली सिरसा टीम का सामना फरीदाबाद से हुआ। फाइनल में सिरसा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 200 रन बनाए। इसमें सुखलीन ने सर्वाधिक 52 रनों का योगदान दिया जबकि कनिष्क चौहान ने 30 रन बनाकर टीम को मजबूती दी। उनके अलावा पराग यादव ने 28 व माधव नैन ने भी 24 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया। सिरसा के गेंदबाजों ने सटीक गेंदबाजी करते हुए फरीदाबाद को 171 रनों पर ही ढेर कर दिया। सिरसा की इस फतेह में गेंदबाज अभिषेक ने तीन, अविनाश व माधव नैन ने क्रमश: दो-दो व कुणाल ने एक विकेट चटकाकर अपनी अहम भूमिका निभाई। सिरसा ने यह फाइनल मुकाबला 29 रनों से जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन



विजेता टीम में खिलाड़ी कनिष्क चौहान, माधव, तनवीर, सुखलीन इंसां, पराग यादव, पारस कंबोज, कुणाल देओल, दिलकश तनेजा, अभिषेक कुमार, हार्दिक कपूर, अविनाश कुमार, आयुष माथुर, दीक्षांत,ओजस सिसोदिया, कर्ण इंसां व वंश कंबोज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed