फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa: After Ghaggar, now Rangoi drain becomes threat, Shikanderpur fields submerged, Ding Road highway jammed

Sirsa: घग्गर के बाद अब रंगोई नाला बना खतरा, शिकंदरपुर के खेत हुए जलमग्न, डिंग रोड हाईवे किया जाम

Wed, 19 Jul 2023 03:10 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 19 Jul 2023 03:10 PM IST
सार

सिरसा में में घग्गर नदी का जलस्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब घग्गर नदी के बाद अब रंगोई नाला ओवरफ्लो होने के कारण स्थिति खराब हो गई है। जिसके पश्चात डिंग रोड व नरेलखेेड़ा के ग्रामीणों ने नेशलन हाईवे पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
Sirsa: After Ghaggar, now Rangoi drain becomes threat, Shikanderpur fields submerged, Ding Road highway jammed
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरसा में घग्गर नदी से तबाही होने के बाद अब रंगोई नाला भी ग्रामीणों के लिए खतरा बन गया है। मंगलवार देर रात को शिकंदरपुर के पास रंगोई नाले का तटबंध टूटने के कारण नेशनल हाईवे के साथ अब पानी लग चुका है। वहीं डिंग रोड व नरेलखेड़ा क्षेत्र में रंगोई नाला ओवरफ्लो होने के कारण यहां पर स्थिति खराब हो गई है। सुबह इन गांव वासियों ने भावदीन के पास बने साइफन को तोड़ने का प्रयास किया तो तीनों गांव वासियों में कहासुनी हो गई। जिसके पश्चात डिंग रोड व नरेलखेेड़ा के ग्रामीणों ने नेशलन हाईवे पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


रंगोई नाले का बांध कमजाेर होने के कारण जगह-जगह से आ रही दरार
घग्गर नदी के बाद अब रंगोई नाला ओवरफ्लो होने के कारण स्थिति खराब हो गई है। जगह-जगह से रंगोई नाला टूटने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मंगलवार देर रात को गांव शिकंदरपुर के पास रंगोई नाला के बांध में दरार आ गई। जिसके बाद पानी खेतों में फैलना शुरू हो गया। गांव वासियों ने नाले की दरार हो बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घग्गर का जलस्तर भी अभी तक कम होने का नहीं ले रहा नाम, लगातार स्थिति होती जा रही है खराब
हालांकि इसके कारण इस क्षेत्र में करीब 50 एकड़ में फसल में पानी भर गया। वहीं दूसरी तरफ गांव नरेलखेड़ा और डिंग रोड के पास भी रंगोई नाला ओवरफ्लो चल रहा है। गांव भावदीन के पास बना साइफन नीचा होने के कारण यहां से पूरे पानी की निकासी नहीं हो पा रही। जिसके चलते दोनों गांव वासियों ने मिलकर गांव भावदीन के पास बना साइफन को तोड़कर का प्रयास किया। ताकि पानी की निकासी आसानी से हो सके।

घग्गर के साथ लगते गांवों के साथ ही अब रंगोई नाला के गांवों पर भी मंडरा रहा खतरा
मामले की सूचना मिलने के बाद भावदीन के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों में तीखी बहस हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत किया। वहीं डिंग रोड गांव वासियों का कहना है कि पहले नाले पर बना साइफन काफी नीचे है। जिसके पुल के साथ पानी लगने के कारण पूरे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इसके कारण उनके गांवों में नाला टूटने का डर बना हुआ है। वहीं नरेलखेड़ा और डिंग रोड के ग्रामीणों ने डिंग रोड पहुंचकर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया और साइफन तोड़ने की मांग की है। ताकि पूरा पानी नाले में आगे निकल पाए।


गांव चामल क्षेत्र में स्थिति हुई खराब, नहीं बन हो पाया माइनर का गेट
गांव चामल के पास बीते दिन घग्गर नदी का पानी अधिक पहुंचने के कारण यहां से निकलने वाले साइफन का गेट अभी भी बंद नहीं हो पाया है। प्रशासन की ओर से माइनर के गेट को बंद करने के लिए यहां पर ट्राली भी लगाई गई और इसके पश्चात गेट भी तैयार किया गया। लेकिन कोई भी समाधान नहीं निकल पाया। ऐसे में अब यह माइनर ओवरफ्लो चल रहा है। जिसके चलते गांव बनसुधार, चामल, ढाणी 400 सहित अन्य गांवों में खतरा बना हुआ है। इन क्षेत्रों में कभी भी पानी घुस सकता है। प्रशासन की ओर से लगातार बांधों का निरीक्षण किया जा रहा है।

घग्गर का जलस्तर अभी तक नहीं हो पाया कम, बिगड़ती जा रही स्थिति
जिले में घग्गर नदी का जलस्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में अब 54 हजार क्यूसेक पानी घग्गर में बह रहा है। जिसके कारण जिले के अब 60 के करीब गांव खतरे में है। इन गांवों में स्थिति लगातार खराब हो रही है। सिरसा, रानियां, ऐलनाबाद शहर में भी पानी के पहुंचने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीण दिन रात घग्गर नदी के तटबंधों को मजबूत करने में लगे हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed