{"_id":"6ae8c8f707b2b816ce0a9839","slug":"youth-died-in-accident-sirsa-news-c-128-1-sir1004-167863-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: चकराइयां के पास थार की टक्कर से युवक की मौत व दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: चकराइयां के पास थार की टक्कर से युवक की मौत व दोस्त घायल
Mon, 02 Nov 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
रानियां। मृतक हरदीप की फाइल फोटो।
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव चकराइयां के पास रविवार रात एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में 28 वर्षीय युवक हरदीप कुमार की मौत हो गई जबकि उसका दोस्त पंकज घायल हो गया।
हादसे के बाद थार चालक मौके से भाग निकला। सदर थाना सिरसा पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह प्राथमिकी मृतक के भाई मक्खन लाल के बयान पर हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मक्खन लाल ने बताया कि हरदीप कुमार सिरसा के डॉ. रामकुमार वर्मा के बालाजी अस्पताल में कंपाउंडर था। रविवार एक नवंबर को हरदीप अपने दोस्त पंकज के साथ मोटरसाइकिल पर गांव लौट रहा था।
विज्ञापन
रात करीब 7 बजकर 45 मिनट पर यह हादसा हुआ। थार चालक तेज रफ्तार और गलत दिशा में वाहन चला रहा था।
हादसे का विवरण : टक्कर लगने से हरदीप मोटरसाइकिल समेत थार के नीचे आ गया। पंकज सड़क किनारे जा गिरा। हरदीप गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो चुका था। मक्खन लाल ने उसे एंबुलेंस की मदद से नागरिक अस्पताल सिरसा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने हरदीप को मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी लेखराज ने बताया कि अज्ञात चालक की पहचान जल्द की जाएगी। उसे गिरफ्तार भी किया जाएगा।