Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   meeting for ghaggar water

Sirsa News: घग्गर को बारहमासी बनाने की मांग उठाई

Mon, 02 Nov 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 02 Nov 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
meeting for ghaggar water
 बैठक करते लोक पंचायत सदस्य।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां। लोक पंचायत जिला सिरसा ने घग्गर नदी को बारहमासी बनाने की मांग उठाई है। सोमवार को नानकसर नामधारी गुरुद्वारा में मासिक बैठक आयोजित हुई। इसमें शारदा और यमुना नदियों को घग्गर से जोड़ने का प्रस्ताव पारित किया गया।
लोक पंचायत ने केंद्र और प्रदेश सरकार से इस दिशा में ठोस पहल करने की मांग की। सदस्यों ने कहा कि घग्गर क्षेत्र की जीवनरेखा है। हालांकि, प्रदूषण और पानी के उचित प्रबंधन के अभाव में नदी की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इसे स्वच्छ और बारहमासी बनाना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता सतनाम चंद रानियां ने की। सदस्यों ने घग्गर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए प्रभावी योजना लागू करने की मांग की। जस्टिस प्रीतम पाल कमेटी की रिपोर्ट पर शीघ्र कार्रवाई करने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत सदस्यों ने कहा कि केवल घोषणाएं पर्याप्त नहीं हैं। सरकार को योजनाबद्ध तरीके से काम करना होगा। नदी में प्रदूषण रोकने और जल प्रवाह बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।
रानियां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का मुद्दा : बैठक में रानियां के बंद पड़े सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का मुद्दा भी उठाया गया। कामरेड स्वर्ण सिंह विर्क, गुरदीप सिंह और निर्मल सिंह सहित अन्य सदस्यों ने इस पर चिंता जताई। सदस्यों ने बताया कि शहर के गंदे पानी की सफाई के लिए स्थापित ट्रीटमेंट प्लांट लंबे समय से बंद है।
इसके कारण गंदे पानी के उचित उपचार को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पंचायत ने प्लांट को तत्काल चालू करवाने की मांग की। उत्तरी घग्गर चैनल में केवल उपचारित पानी ही छोड़ने पर जोर दिया गया।

वोट काटे जाने का आरोप : लोक पंचायत की बैठक में अन्य जनहित के मुद्दों पर भी चर्चा हुई। सदस्यों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में 13 करोड़ से अधिक लोगों के वोट काटे गए हैं। पंचायत ने काटे गए वोटों की निष्पक्ष जांच की मांग की। बिना ठोस कारण हटाए गए मतदाताओं के नाम दोबारा जोड़ने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed