फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa, aap, khuta, gad, in front of osd, cm, sirsa

सीएम के ओएसडी के घर के सामने खूटा गाड़ने को लेकर हंगामा

Sat, 17 Sep 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Sat, 17 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
sirsa, aap, khuta, gad, in front of osd, cm, sirsa
AAP workers Protest - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे खूंटा गाड़ अभियान के तहत शुक्रवार को सिरसा में जमकर हंगामा हुआ। बाद में पुलिस ने आप नेताओं व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर शहर से दूर लेकर चले गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को आप नेताओं को सीएम के राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा के आवास पर खूंटा गाड़कर गाय बांधनी थी। इसके लिए आप नेता-कार्यकर्ता आप नेता अजय गौतम व संदीप सिंवर के नेतृत्व में टाउन पार्क में जुटने शुरू हुए। पुलिस को इसकी भनक लगी तो पुलिस टाउन पार्क में पहुंच गई और चुनाव को देखते हुए आप नेताओं को टाउन पार्क में एकत्र न होने की बात कही। उसके बाद आप कार्यकर्ता वहां से चले गए और कपास मंडी में जाकर एकत्र हो गए। कपास मंडी में बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता जब एकत्र हो गए और वहां से चोपड़ा के आवास के लिए रवाना हुए तो पुलिस ने सभी को मंडी के गेट पर ही रोक लिया।
विज्ञापन


डीएसपी विजय कुमार पुलिस का नेतृत्व कर रहे थे। डीएसपी ने आप कार्यकर्ताओं से कहा कि यदि उन्हें खूंटा गाड़ना है तो इसी स्थान पर गाड़ ले, उन्हें आगे नहीं जाने दिया जाएगा। इसी बात पर पुलिस व आप कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी व धक्का-मुक्की भी हुई। आप नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गाय के संरक्षण के नाम पर राजनीति कर रही है। चुनाव के समय गायों के नाम पर वोट तो हासिल कर लिए, लेकिन गाय के लिए कुछ नहीं किया। आज भी बेसहारा गोवंश सड़कों पर घूम रहे हैं। सरकार सुध नहीं ले रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि 24 सितंबर को वे सीएम आवास पर खूंटा गाड़ेंगे। जब आप कार्यकर्ता शांत नहीं हुए तो पुलिस ने उन्हें कपास मंडी से ही गिरफ्तार कर लिया और वाहनों में भरकर शहर से बाहर ले गए। बताया गया है कि पुलिस ने पुलिस लाइन में ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed