{"_id":"6b087f1168c5a3d6630a3194","slug":"mock-drill-today-to-prepare-for-emergencies-like-air-raids-sirsa-news-c-128-1-svns1027-169180-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल आज
Fri, 27 Nov 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 27 Nov 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
सिरसा।
हवाई हमले जैसी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए शुक्रवार 27 नवंबर को सुबह 10 बजे लघु सचिवालय परिसर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। मॉक ड्रिल की तैयारियों के संबंध में वीरवार को नगराधीश अजय सिंह के मार्गदर्शन में बैठक का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान सुबह दस बजे सायरन बजाया जाएगा।
बैठक में सिविल डिफेंस से सुनील कुमार ने बताया कि मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य हवाई हमले जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का आकलन करना तथा आमजन को सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना है। इसके माध्यम से आपातकालीन स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों, सुरक्षा प्रबंधों तथा विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय का अभ्यास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के अभ्यास आपातकालीन परिस्थितियों में जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
उन्होंने लोगों अपील की है कि मॉक ड्रिल के दौरान किसी प्रकार से घबराने या भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। यह केवल आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों के तहत किया जाने वाला एक अभ्यास है। आमजन किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा प्रशासन का सहयोग करें।