फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Showed honesty by returning 96 thousand rupees which came into the account by mistake

Sirsa News: खाते में गलती से आए 96 हजार रुपये लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया

Sun, 17 Mar 2024 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 17 Mar 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Showed honesty by returning 96 thousand rupees which came into the account by mistake
रुपये लौटाने वाला गुरप्रीत व पूर्ण सिंह।
ओढां। गांव जलालआना निवासी डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी गुरप्रीत सिंह उर्फ गग्गा ने गलती से अपने खाते में आई 96 हजार रुपये लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया। इस कार्य पर उक्त व्यक्ति के अलावा अन्य लोगों ने भी गुरप्रीत की प्रशंसा की।
विज्ञापन

बता दें कि मंडी कालांवाली में जूस व चाय की दुकान करने वाले पूर्ण सिंह ने अपने दोस्त सिरसा निवासी बलवीर से किश्त भरने के लिए गूगल पे के माध्यम से अपने खाते में 96 हजार रुपये डलवाए थे। लेकिन खाता नंबर में कुछ अंकों की गलती से उक्त पेमेंट गांव जलालआना निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गग्गा के खाते में चली गई। चाय बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाला पूर्ण सिंह पेमेंट गलत खाते में जाने के चलते मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया। इधर जांच पड़ताल करने के बाद पता चला कि जिस खाते में राशि गई है वो गुरप्रीत सिंह का है। गुरप्रीत से जब संपर्क कर उसे पूरी बात बताई गई तो उसने ईमानदारी का परिचय देते हुए उक्त राशि उसके मालिक को लौटा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed