फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Shot on suspicion of informing police, youth injured

Sirsa News: पुलिस की मुखबिरी करने के शक में मारी गोली, युवक घायल

Fri, 03 Jan 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 03 Jan 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Shot on suspicion of informing police, youth injured
सिरसा में मंजीत के पिता अमरजीत।
सिरसा। शहर के रानियां रोड पर स्थित बाजीगर बस्ती में वीरवार को दोपहर के समय गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर सीआईए सिरसा व शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक को गोली पुलिस को मुखबिरी करने के शक में मारी गई है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी के अनुसार बाजीगर बस्ती निवासी 27 वर्षीय मंजीत सिंह वेल्डिंग का काम करता है। कुछ दिन पहले उसने पुलिस को मुखबिरी की कि बस्ती में रहने वाले गुरप्रीत सिंह उर्फ भंगी के पास अवैध पिस्तौल है। इसके बाद पुलिस ने गुरप्रीत को हिरासत में ले लिया। लेकिन उसके पास अवैध पिस्तौल बरामद नहीं हुआ। जिसके चलते सीआईए ने उसे छोड़ दिया। गुरप्रीत को पता चल गया कि मंजीत सिंह ने ही पुलिस को मुखबिरी की थी।
विज्ञापन

वीरवार को इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में दोनों गुटों में झगड़ा बढ़ता देख गुरप्रीत सिंह उर्फ भंगी ने पिस्तौल से मंजीत पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग में गोली मंजीत के पट पर लगी। जिससे वह नीचे गिर गया। गोली चलने से चारों और हड़कंप मच गया। घायल मंजीत को उसके परिजन व पिता अमरजीत सिंह ने नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया।

शहर थाना प्रभारी सत्यवान ने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। घायल का बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। घायल मंजीत सिंह के पट पर गोली लगी है। चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। घायल के होश में आने के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे। परिजनों से भी जांच को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed