{"_id":"6a9c5dded248e0afdb0cb4e1","slug":"shopkeepers-in-rania-observed-a-market-shutdown-and-staged-a-protest-against-the-thefts-sirsa-news-c-128-1-sir1010-164470-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रानियां में चोरियों के विरोध में बाजार बंद कर दुकानदारों ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रानियां में चोरियों के विरोध में बाजार बंद कर दुकानदारों ने प्रदर्शन किया
Sat, 05 Sep 2026 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
चोरी की वारदात के बाद रानियां में बंद बाजार।
रानियां। शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदात और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली से नाराज दुकानदारों ने शनिवार को बाजार बंद रखकर प्रदर्शन किया।
हरियाणा व्यापार मंडल के आह्वान पर मेन बाजार, नकोड़ा बाजार, बीडीओ दफ्तर रोड और बस स्टैंड रोड सहित शहर के विभिन्न बाजारों की दुकानें दोपहर 3 बजे तक पूरी तरह बंद रहीं। दुकानदारों ने नगरपालिका कार्यालय के समीप धरने पर बैठकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान पूरे शहर के दुकानदार एकत्रित हुए। करीब 2 बजे डीएसपी ऐलनाबाद सुभाष चंद्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों से बातचीत की। डीएसपी ने चोरी की घटनाओं को जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया। उन्होंने आरोपियों से चोरी का सामान व नकदी बरामद करवाने का भी आश्वासन दिया।
करीब 3 बजे के बाद दुकानदारों ने प्रदर्शन समाप्त कर अपनी दुकानें खोलीं। दुकानदारों ने बताया कि शहर के अधिकांश कैमरे खराब पड़े हैं। इससे चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं और चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। दुकानदारों ने पुलिस पर चोरों की तलाश और गिरफ्तारी में ढीले रवैये के आरोप लगाए।
विज्ञापन
पुलिस गश्त बढ़ाने और सीसीटीवी कैमरे ठीक करवाने की मांग : हरियाणा व्यापार मंडल के प्रधान सोनू ग्रोवर, नरेश छाबड़ा, अमित बठला, भोजराज कालड़ा और रमेश कुमार सहित अन्य दुकानदारों ने अपनी मांगें रखीं। उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह में मेन बाजार की करीब आधा दर्जन दुकानों के ताले टूट चुके हैं। चोर लाखों रुपये की नकदी और कीमती सामान ले गए हैं। तीन-चार दिन पहले एक ही रात में पांच दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की गई थी।