फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   shopkeepers against fourelane in Dabwali

डबवाली में फोरलेन हुआ तो खत्म हो जाएगा जीप बाजार

Sat, 23 Jan 2016 01:56 AM IST
ब्ययूराो/अमर उजाला /सिरसा
ब्ययूराो/अमर उजाला /सिरसा Updated Sat, 23 Jan 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन

बहादुरगढ़ से डबवाली तक कहीं भी शहर के बीचों-बीच जमीन का अधिग्रहण नहीं किया गया है। अगर सब जगह यह पॉलिसी रही है तो डबवाली में आकर सरकार की पॉलिसी क्यों बदल गई? सर, आप कुछ कीजिए।

विज्ञापन


 वरना, हमारा रोजगार छिन जाएगा। हम सड़क पर आ जाएंगे। ये शब्द जीटी रोड के दुकानदारों ने शुक्रवार को एसडीएम अजय कुमार को ज्ञापन देते हुए कहे।
दुकानदार संदीप चौधरी, सुनील जिंदल, सतीश गर्ग, धन्ना सिंह, सुखविंद्र सिंह, जगतार सिंह, विकास खन्ना, राजीव वढेरा, बाबू राम वर्मा, गुरमिंद्र सिंह निंदा के नेतृत्व में लघु सचिवालय में पहुंचे थे।
विज्ञापन


दुकानदारों ने सीएम मनोहर लाल खट्टर के नाम दिए ज्ञापन में कहा कि दिल्ली से डबवाली तक सभी शहरों में बाईपास का निर्माण करवाया गया है, जबकि डबवाली शहर में बाईपास बनाने के स्थान पर शहर के अंदर से हाईवे को निकाला जा रहा है। उपरोक्त हाईवे के बनने से तेज रफ्तार वाहनों का आवागमन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके लिए वाहनों को शहर के अंदर से गुजारा जाना हादसों को न्यौता देने जैसा है। डबवाली नगरपालिका सीमा में एनएचएआई ने अधिग्रहण के नोटिस दिए हैं, जबकि पहले से ही डबवाली सीमा में चार मार्गीय सड़क है, जोकि वाहनों के आवागमन के लिए काफी है। एनएचएआई दुकानदारों की 20 से 30 फुट जमीन अधिग्रहण करना चाहता है।

इससे उनकी रोजी रोटी छिन जाएगी। दुकानदारों ने बताया कि गांवों में जमीन अधिग्रहण करने पर सरकार संबंधित ग्रामीणों को 1100 रुपए प्रति गज मुआवजा दे रही है। उसी तर्ज पर डबवाली में काम करना चाहती है। यह गलत है। चूंकि डबवाली में गोल चौक से लेकर सेमनाला तक कलेक्टर रहे 14 हजार प्रति गज है।

दुकानदारों ने यह भी बताया कि सरकार उनकी दुकानों को नक्शे में प्लॉट दिखा रही है। उस अनुसार मुआवजा निर्धारित कर रही है। ऐसे में खेवट के अनुसार जमीन के कई मालिक बन जाएंगे। जमीन एक व्यक्ति की अधिग्रहीत की जाएगी, जबकि मुआवजा सभी में बंटेगा।

जीप कारोबार को लगेगा धक्का

डबवाली में डिस्पोजल जीप तैयार होकर बाहरी मुल्कों में जाती है। पॉलीवुड भी इसका दीवाना है। डबवाली में ऑटो मार्केट न होने के कारण कारोबारी पूरा कारोबार सड़क पर सिमटा हुआ है।

अगर फोरलेन के लिए जमीन अधिग्रहण की गई तो इस कारोबार को गहरा धक्का लगेगा। दुकानदारों के साथ-साथ हजारों हाथ बेरोजगार हो जाएंगे। चूंकि वर्षों से बना बनाया सेटअप पलभर में बिखर जाएगा।


प्रस्तावित फ्लाईओवर का विरोध
दुकानदार फोरलेन के साथ-साथ बठिंडा-हनुमानगढ़ मार्ग पर प्रस्तावित फ्लाई ओवर का विरोध कर रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार यह प्रस्ताव सही नहीं है। इससे भारी ट्रैफिक शहर के अंदर से ही गुजरेगा। फ्लाईओवर रद्द कर बाईपास बनाकर ही ट्रैफिक को शहर से बाहर निकाला जाए।

मामला मेरी नोटिस में है। मैं इसका अध्ययन करवा रहा हूं। ज्ञापन को आवश्यक कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों की मार्फत सरकार को भेजा जाएगा।
-अजय कुमार, एसडीएम, डबवाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed