फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Shopkeeper selling seeds and pesticides by putting new stickers on old packing, farmer leaders are conducting raids

Sirsa News: पुरानी पैकिंग पर नए स्टीकर लगाकर बीज और कीटनाशक बेच रहा दुकानदार, किसान नेता मार रहे छापे

Sat, 31 Aug 2024 04:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 31 Aug 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper selling seeds and pesticides by putting new stickers on old packing, farmer leaders are conducting raids
सब्जी मंडी में बीज विक्रेता से बातचीत करते अ​धिकारी।
सिरसा। नकली दवाई और बीजों को पकड़ने के लिए कृषि विभाग ने जिलेभर में कई जगह छापे मारे। इसके बाद भी बाजार में अधोमानक बीज और दवाओं की बिक्री नहीं रुक सकी है। इसी कारण पैकिंग स्टीकर को बदलकर किसानों को कम रेट में बीज बेच रहा एक दुकानदार किसान यूनियन ने शुक्रवार को पकड़ा और विभाग को सूचित किया। इसके बाद विभाग ने अपनी कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

तीन सप्ताह पहले यहां नया स्टीकर लगाकर पुराना कीटनाशक बेचने का भी आरोप लगा था। इस मामले में विभाग ने आरोपी दुकानदार समेत दो फर्मों के लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं। विभाग की इस कार्रवाई के बाद भी कीटनाशक विक्रेता नहीं सुधर रहे हैं।
विज्ञापन

---
भारतीय किसान एकता (बीकेई) के प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर औलख ने बताया कि घुकांवाली और फतेहपुरिया नियामत खां के किसानों ने सिरसा सब्जी मंडी स्थित एक दुकान से 400 ग्राम पैकिंग में निजी कंपनी का 14 डिब्बे स्पार्कल व्हाइट नामक मूली का बीज खरीदा। जब उसे खेत में बोया गया तो पता चला कि इसकी मियाद खत्म हो चुकी है और पुरानी पैकिंग में नया स्टीकर लगाया गया था। किसानों ने इसकी सूचना औलख को दी। इसके बाद बीकेई के सदस्य मंडी स्थित श्री राधे बीज की दुकान पर पहुंचे ओर पूरा मामला बताया। तब आरोपी दुकानदार ने स्वीकार किया कि यह बीज किसानों ने उनकी दुकान से खरीदा है, लेकिन इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। दुकानदार ने बताया कि यह बीज संबंधित कंपनी के अधिकारी हरजिंदर सिंह उर्फ बंटी के माध्यम से रामपुरा फूल (पंजाब) के दुकानदार प्यारेलाल अमरनाथ से खरीदा गया है। उस दुकानदार भी धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





कंपनी के उच्च अधिकारी माने लेकिन नहीं पहुंचे कृषि अधिकारी

औलख ने बताया कि सिरसा मंडी स्थित दुकानदार से कंपनी के बारे में जानकारी लेकर जब उच्च अधिकारी शगुन से फोन पर बात की तो उन्हें कबूल किया कि कई बार वह पुराने बीज के रैपर बदलकर बीज बेचते हैं। गलती मानने पर बीकेई टीम ने इस मामले की सूचना बठिंडा जिले के पेस्टिसाइड एसोसिएशन के प्रधान चंद सिंह सिद्धू, रामपुरा फूल के प्रधान लाभ सिंह, खजांची सुरेश कुमार को दी। पंजाब के बठिंडा स्थित रामपुरा फूला की दुकान पर पहुंचे तो दुकानदार ने गलती मानी। इसके बावजूद न तो दुकानदार पर कार्रवाई हुई और न ही प्रभावित किसानों को नया बीज मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed