{"_id":"66981478a7f7dbe1610c9264","slug":"shopkeeper-attacked-with-knife-when-he-refused-to-give-rs-50-thousand-looted-rs-15-lakh-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-122830-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 50 हजार रुपये देने से इन्कार किया तो दुकानदार पर चाकू से हमला, डेढ़ लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 50 हजार रुपये देने से इन्कार किया तो दुकानदार पर चाकू से हमला, डेढ़ लाख रुपये लूटे
Thu, 18 Jul 2024 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 18 Jul 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव गिंदड़ावाली में 50 हजार रुपये देने से मना करने पर आटा चक्की की दुकान के मालिक पर एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर दुकान से डेढ़ लाख रुपये लूट ले गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लूट व हत्या के प्रयास के मामले में केस दर्ज कर लिया है।
सोनाराम की आटा चक्की की दुकान है। उसने पुलिस को शिकायत में बताया कि 14 जुलाई को वह घर पर अकेला था। इसी दौरान गांव का ही सुनील कंबोज उसके पास आया और पत्नी की बीमारी का हवाला देते हुए 50 हजार रुपये मांगने लगा। सोना राम ने जब इन्कार किया तो सुनील ने उसे धक्का मारा और चाकू से उसकी गर्दन व हाथ पर वार किए। इसके बाद सुनील पेटी में से डेढ़ लाख रुपये लूटकर ले गया। सोना राम का कहना है कि हमले में वह बेहोश हो गया और पड़ोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि आरोपी सुनील के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।