फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Shivani making her parents' dreams come true by winning medals in Judo

जूडो में मेडल जीत माता-पिता के सपने सच कर रही शिवानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Shivani making her parents' dreams come true by winning medals in Judo
शिवानी खन्ना अपने माता- पिता के साथ। - फोटो : Sirsa
सिरसा। कहते हैं कि दृढ़ संकल्प और इच्छा शक्ति के साथ मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो हर चुनौती और मुश्किल बाधा दूर हो जाती है। गरीबी का अंधकार भी मंजिल तक पहुंचने से नहीं रोक पाता है। नवरात्रि पर्व पर मां के नौ रूपों की पूजा की जाती है। वहीं मां स्वरूपा बेटियां भी किसी कम नहीं है। हर क्षेत्र में मुकाम हासिल कर परिवार व शहर का नाम रोशन कर रही है। शहर की शिवानी खन्ना मध्यम परिवार से ताल्लुकात रखती है। लेकिन कुछ कर गुजरने के जज्बे ने शिवानी को कोई भी बाधा रोक नहीं पाई। परिवार में शिवानी के अलावा तीन बहनें और एक भाई है। हाल ही में हुए खेलो हरियाणा प्रतियोगिता में जूडो में गोल्ड मेडल हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

गोल्ड मेडलिस्ट शिवानी ने 2012 में स्कूल से अपनी खेलों के प्रति रुचि को पहचाना और पहली बार स्कूल की तरफ से मुंबई में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जिसके दौरान कोई बड़ी उपलब्धि तो हासिल नहीं हुई लेकिन खेलो के प्रति रुझान बढ़ा। इसी के बाद से ही स्कूली शिक्षा के दौरान लगातार 6 साल तक स्कूल की तरफ से गेम में हिस्सा लिया और प्रथम रही। इसी के दौरान 2018 में हरियाणा स्कूल स्टेट प्रतियोगिता में शिवानी ने अपने नाम सिल्वर मेडल किया। जिसके बाद शिवानी के हौसलों को और भी अधिक उड़ान मिली। वहीं 2021 में खेलो हरियाणा प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता। वहीं साईं की ट्रायल में गोवा के लिए चयनित हुई है।
विज्ञापन

आर्थिक कमजोरी के चलते झेलनी पड़ी मुश्किलें
शिवानी के पिता गांव-गांव जाकर कपड़े बेचने के लिए फेरी लगाने का काम करते हैं। वहीं शिवानी के अलावा चार बहन-भाई की परवरिश के चलते आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। लेकिन परिजनों ने कभी हार नहीं मानी और शिवानी के जज्बे को कायम रखा। माता-पिता ने कर्ज लेकर भी बेटी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed