फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   shaheed Diwas, Festival, Sirsa News, Hindi News, Holika dahan, Sirsa

शहीद भगतसिंह, राजगुरु, सुखदेव को किया नमन

Wed, 23 Mar 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Wed, 23 Mar 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
shaheed Diwas, Festival, Sirsa News, Hindi News, Holika dahan, Sirsa
शहीद दिवस - फोटो : Bureau

शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस पर बुधवार को जिले भर में समारोह आयोजित किए गए। कहीं पर नाटकों के माध्यम से मौजूदा हालात पर तंज करते हुए लोगों से शहीदों के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया तो कही पर रक्तदान कर शहीदों को श्रद्धाजंलि दी गई। बच्चों ने पौधारोपण किया मंगाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा ने बुधवार को शहीदी दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह चौक पर उनकी मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महान अमर सपूत एंव बलिदानी भगत सिंह ने नाम के स्मरण मात्र से ही प्रत्येक भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है तथा उनके प्रति श्रद्धा व आदर भाव से मन नतमस्तक हो जाता है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह ने शक्ति का अर्थ कभी हिंसा नहीं माना। इस अवसर पर उनके साथ माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष  गुरदेव सिंह राही, शीशपाल कंबोज, रेणु शर्मा, प्रदीप सचदेवा, सुरेंद्र कुमार, तिलकराज नायक आदि  उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed