फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Shah Satnam Ji Girls School shines in block level sports competition on the first day

Sirsa News: खंडस्तरीय खेल स्पर्धा में पहले दिन शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल छाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Shah Satnam Ji Girls School shines in block level sports competition on the first day
प्रतियोगिता में गोला फेंकती हुई महिला ​खिलाड़ी।
सिरसा। बरनाला रोड शहीद भगत सिंह स्टेडियम में सोमवार को दो दिवसीय स्कूली खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में लड़कियाें के बीच मुकाबले हुए। पहले दिन शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ी जिलास्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (खेल) हरबंस सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में पीटीआई कृष्ण कुमार, डीपीई रामवीर, देशराज, संतरो देवी, सरोज, नवजीत डीपीई, रीना, चरणजीत, बलविंद्र सिंह, बंटी, रूपिंद्र कौर, शकुंतला सैनी, अनिल कुमार, विजय सहित अन्य खेल प्रशिक्षकों द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। पहले दिन शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की खिलाड़ियों बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला है।
विज्ञापन


अंडर-17 आयु वर्ग प्रतियोगिता के परिणाम
अंडर-17 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की गुरनुर कौर प्रथम, पीएमश्रीजीएसएसएस कंवरपुरा की प्रियंका द्वितीय व शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की जैसमीन तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में पीएमश्री जीएसएसएस कंवरपुरा की कोमल, शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल सिरसा की उन्नती व पीएमश्रीजीएसएसएस कंवरपुरा की मनप्रीत कौर क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो में सिरसा स्कूल की जोएल प्रथम व शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की महक द्वितीय पायदान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाई जंप में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की शैफाली व उन्नति क्रमश: पहले व दूसरे पायदान पर रही। चार गुणा 400 मीटर रिले रेस में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की उन्नति प्रथम व पीएमश्रीजीएसएसएस कंवरपुरा की मनप्रीत द्वितीय व इसी स्कूल की आरती तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर हर्डल दौड़ में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की सचदीप प्रथम व पीएमश्री स्कूल कंवरपुरा की रीतिका व प्रीतिका क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। 800 मीटर दौड़ में पीएमश्री स्कूल कंवरपुरा की आरती, अंजना व सोनिया क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे पायदान पर रही। चार गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की गुरनुर कौर पहले व पीएमश्री स्कूल कंवरपुरा की प्रियंका व कोमल क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की जैसमीन कौर चतुर्थ पायदान पर रही। 3 किलोमीटर वॉक दौड़ में पीएमश्री स्कूल कंवरपुरा की आंतरी प्रथम व शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की लक्षिता द्वितीय स्थान पर रही। अंडर-17 आयु की बास्केटबॉल में सतलुज पब्लिक स्कूल प्रथम व जीडी गोयनकां स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा।

अंडर-19 आयु वर्ग में यह बने विजेता

अंडर-19 आयु वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में पीएमश्री स्कूल कंवरपुरा की मनीषा प्रथम व शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की हेवनदीप ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की पलकरानी व समरीन कौर ने क्रमश: पहला व दूसरा स्थान हासिल किया। लॉन्ग जंप में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की अंशरीत और जयसुख ने क्रमश: पहला, और दूसरा स्थान हासिल किया। 1500 मीटर दौड़ में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की अंशरीत ने पहला व जीजीएसएस कोटली की गुरमीत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की अनमोलदीप कौर पहले व सरस्वती स्कूल की मनीषा दूसरे स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की भावना व पीएम श्री स्कूल कंवरपुरा की मुस्कान क्रमश: पहले व दूसरे पायदान पर रही। हाई जंप में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की अंशरीत ने पहला और राजवीर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। चार गुना 100 मीटर रिले दौड़ में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की अनमोलदीप कौर ने पहला और सरस्वती स्कूल की मनीषा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

800 मीटर दौड़ में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की भावना ने पहला व फरवाई कलां स्कूल की कृष्णा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। ट्रिपल जंप में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की अंशरीत कौर ने पहला व पीएमश्री स्कूल कंवरपुरा की आरजू ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।जैवलीन थ्रो में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की मुस्कान ने पहला व जीएचएस मोरीवाला की अनुरीत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की एकता रानी व अनमोलदीप कौर क्रमश: प्रथम व द्वितीय रही। 400 मीटर दौड़ में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की जय सुख ने पहला व जीजीएसएस कोटली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। चार गुणा 400 मीटर दौड़ में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की अंशरीत व भावना ने क्रमश: पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed