फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Shah Satnam Girls School tops the quiz

Sirsa News: क्विज में शाह सतनाम गर्ल्स स्कूल अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Shah Satnam Girls School tops the quiz
सिरसा।दो दिवसीय साइंस कॉन्क्लेव 2025 उड़ान के समापन सत्र में हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड, भिवानी
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय साइंस कॉन्क्लेव उड़ान - 2025 के विद्यालय और महाविद्यालय स्तर के विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। दो दिन तक चले इस आयोजन में क्विज, निबंध लेखन, साइंस मॉडल और पोस्टर प्रेजेंटेशन जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिनके परिणाम घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन


क्विज प्रतियोगिता में शाह सतनाम गर्ल्स स्कूल अव्वल रहा है। दो दिवसीय साइंस कॉन्क्लेव 2025 उड़ान के समापन सत्र में हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड, भिवानी के चेयरमैन पवन शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कॉन्क्लेव के समापन सत्र में विजेताओं को सम्मानित किया गया और निर्णायक मंडल ने सभी प्रतिभागियों के उत्साह एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण की सराहना की।
विज्ञापन




कार्यक्रम संयोजकों ने बताया कि उड़ान - 2025 का उद्देश्य युवाओं में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा, नवाचार और अनुसंधान भावना को प्रोत्साहित करना है। पूरे कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक रहा, जिसमें छात्रों की ऊर्जा और विज्ञान के प्रति लगाव स्पष्ट झलकता दिखाई दिया। इस अवसर पर प्रो. सुरेश कुमार गहलावत, प्रो. राजकुमार सलार, प्रो. सुशील कुमार, प्रो. प्रियंका सिवाच, डॉ मंजू नेहरा, श्याम लाल फुटेला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार रहे परिणाम

स्कूल श्रेणी के परिणाम, क्विज प्रतियोगिता

- शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल सिरसा प्रथम

- सतगुरु प्रताप सिंह स्कूल द्वितीय

- द सिरसा स्कूल तृतीय

-----

निबंध लेखन प्रतियोगिता

- स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम

- राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल मेला ग्राउंड द्वितीय

- ग्रामीण प्रगति सीनियर सेकेंडरी स्कूल तृतीय

---------

साइंस मॉडल प्रतियोगिता

- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हिजरांवां (फतेहाबाद) प्रथम

- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, युड़ियाखेड़ा (सिरसा) द्वितीय

- श्रीराम न्यू सतलुज स्कूल, सिरसा, तृतीय

-------------------------------



यूजी व पीजी श्रेणी के परिणाम

क्विज प्रतियोगिता

- एमएम पीजी कॉलेज, फतेहाबाद प्रथम

- एमएम डिग्री कॉलेज, फतेहाबाद द्वितीय

- शाह सतनाम बॉयज कॉलेज, तृतीय

-------------

निबंध लेखन

- जपजी कौर, शाह सतनाम गर्ल्स कॉलेज, सिरसा प्रथम

- अल्का चौधरी, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय द्वितीय

- कंचन, जनता पीजी गर्ल्स कॉलेज, ऐलनाबाद, तृतीय

----------

साइंस मॉडल

- शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज, सिरसा प्रथम

- बीआर आंबेडकर राजकीय कॉलेज, डबवाली द्वितीय

- जेसीडी मेमोरियल कॉलेज, तृतीय

--------------





पोस्टर प्रेजेंटेशन







पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में सीडीएलयू के विभिन्न विभागों के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। टीम नंबर 10 (ललित कुमार, डिपार्टमेंट ऑफ ईईएस) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, टीम नंबर 37 (पूजा, डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी) ने दूसरा स्थान पाया, जबकि टीम नंबर 21 (गोयल एम, सीएसई विभाग) और टीम नंबर 19 (मनोज कुमार, एफएसटी विभाग) ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed