फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sewing technology trade can be started in ITI, you can apply online till tomorrow.

Sirsa News: आईटीआई नाथूसरी चोपटा में सिलाई तकनीक ट्रेड शुरू

Thu, 22 Aug 2024 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 22 Aug 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Sewing technology trade can be started in ITI, you can apply online till tomorrow.
नाथूसरी चोपटा का आईटीआई भवन। संवादनाथूसरी चोपटा का आईटीआई भवन। संवाद

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नाथूसरी चोपटा में नए सत्र से सिलाई तकनीक का नया ट्रेड शुरू हुआ है। सत्र 2024-25 के लिए तत्काल दाखिले के अभ्यर्थी 23 अगस्त तक विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 23 अगस्त तक संस्थान में रोजाना दाखिले किए जाएंगे।
वर्ग अनुदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रार्थियों को शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण एवं स्थायी निवासी इत्यादि मूल प्रमाणपत्रों की स्कैन की गई प्रतियां दाखिला फाॅर्म के साथ अपलोड करनी है। दाखिले के इच्छुक प्रार्थियों के पास निजी ई-मेल आईडी, निजी मोबाइल नंबर, परिवार पहचान पत्र एवं आधार नंबर होना अनिवार्य है तथा ऐसे प्रार्थी ही आवेदन के पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि यह दाखिले नए एवं पुराने आवेदनों की संयुक्त मेरिट के आधार पर किए जाएंगे और इसमें कोई आरक्षण लागू नहीं होगा। प्रार्थी संस्थान में आकर दोपहर 12:30 बजे तक अपना मेरिट कार्ड जमा करवाकर दाखिले ले सकते हैं।
विज्ञापन

दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाणपत्रों सहित दाखिला फीस ऑनलाइन जमा करवाने के लिए संस्थान में उपस्थित होना होगा। मेरिट कार्ड विभागीय वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आईटीआई नाथूसरी चौपटा के प्राचार्य भूप शर्मा ने कहा कि सिलाई तकनीक आईटीआई ट्रेड एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कोर्स है, जो युवाओं को सिलाई मशीन और उन्नत तकनीकों का ज्ञान प्रदान करता है। इसके माध्यम से, छात्र उच्च कौशल बुनाई और डिजाइनिंग का माहिर बनते हैं। रोजगार के अवसरों में वह अपनी क्षमता का उपयोग कर सकते हैं। इस ट्रेड में प्रशिक्षित होने के बाद, आप व्यापार की स्थापना कर सकते हैं, नौकरी पा सकते हैं या अपने डिजाइन को स्वतंत्र रूप से विकसित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed