{"_id":"66ce2bc1cd3721fb6f0ae174","slug":"sewerage-system-will-be-improved-with-a-project-of-rs-150-crore-stp-will-be-built-on-kelaniyan-disposal-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-124796-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 150 करोड़ की परियोजना से सुधरेगी सीवरेज व्यवस्था, केलनियां डिस्पोजल पर बनेगा एसटीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 150 करोड़ की परियोजना से सुधरेगी सीवरेज व्यवस्था, केलनियां डिस्पोजल पर बनेगा एसटीपी
Wed, 28 Aug 2024 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 28 Aug 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैध हुई कॉलोनियों और शहर की पुरानी क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइनों को बदला जाएगा। इसके लिए 150 करोड़ रुपये की मंजूरी सरकार से मिल चुकी है। मंजूरी मिलने के बाद जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस परियोजना को मूर्तरूप देने का कार्य शुरू कर रहे हैं। इसकी रफ ड्राइंग तैयार कर मुख्यालय से पास करवाई जा चुकी है। अब डीएनआईटी यानी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट की दिशा में कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों की माने तो आचार संहिता के बाद सीवरेज लाइन बिछाने की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
कुछ समय पहले ही शहर के साथ लगतीं 25 कॉलोनियों को वैध किया गया है। इन कॉलोनियों में एक लाख आबादी रहती है। कई कॉलोनियां सालों पहले बसी हुई है और कुछ ज्यादा वक्त पुरानी नहीं है। इन कॉलोनियों के वैध होने के साथ ही मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने की दिशा में प्रशासन ने कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इन कॉलोनियों में अनुमानित 50 किलोमीटर सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी। दूसरी ओर शहर की सालों पुरानी खस्ता हाल सीवरेज लाइनों को बदलने का कार्य किया जाएगा। इनमें मुख्य रूप से उन लाइनों को शामिल किया गया है, जिनकी निरंतर शिकायत प्राप्त होती है।
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
योजना में यह है तीन मुख्य कार्य
1. भविष्य की जनसंख्या को देखते हुए केलनियां डिस्पोजल पर तीसरे एसटीपी का निर्माण किया जाएगा।
2. 25 वैध हुई कॉलोनियों में सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी।
3. शहर की पुरानी जर्जर सीवरेज लाइनों को बदला जाएगा।

केलनियां डिस्पोजल पर बने हैं दो एसटीपी
केलनियां डिस्पोजल पर दो एसटीपी पहले से विभाग की ओर से बनाए गए हैं। इस योजना के तहत बनने वाले डिस्पोजल को 2025 की जनसंख्या के अनुरूप बनाया जा रहा है। शहर की जनसंख्या में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। कई नई कॉलोनियां जुड़ने से डिस्पोजल पर दबाव भी बढ़ेगा। इसलिए 10 एमएलडी के नए डिस्पोजल का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
सीवरेज ब्लॉक के रोजाना आ रहीं 10 से 15 शिकायतें
पुराने शहर में सीवरेज ब्लॉक होने की शिकायतें निरंतर अधिकारियों को मिलती है। एक दिन में 10 से 15 शिकायतें विभाग को प्राप्त होती हैं। इनमें मुख्य रूप से बाजार के क्षेत्र होती हैं। वहीं, डेयरियां से पशुओं का गोबर आने से भी कई एरिया की सीवरेज लाइन ब्लॉक होकर क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। रानियां रोड की मुख्य लाइन भी इस कारण पिछले दिनों टूट गई थीं।

शहर की वैध हुई कॉलोनियों और पुरानी जर्जर सीवरेज लाइनों को बदलने के लिए सरकार से 150 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट की मंजूरी मिल चुकी है। डीएनआईटी बनाने की प्रक्रिया चल रही है। आचार संहिता के बाद ही टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। - रूपराम, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग।