{"_id":"6a454e54caaca70e8b033d4e","slug":"sewerage-overflow-problem-in-ward-22-sirsa-news-c-128-1-sir1004-160867-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: वार्ड-22 के लोग सीवरेज ओवरफ्लो से परेशान, वायरल हुआ मामला तो पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: वार्ड-22 के लोग सीवरेज ओवरफ्लो से परेशान, वायरल हुआ मामला तो पहुंची टीम
Wed, 01 Jul 2026 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 01 Jul 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। दुकानों में घूसा सीवरेज का गंदा पानी। सोशल मीडिया
15 दिनों से सीवरेज लाइन ब्लॉक होने के कारण हालात बदतर
फोटो - 30 ,31
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर के वार्ड नंबर-22 में रानियां रोड स्थित रविदास मंदिर के पास 15 दिनों से सीवरेज लाइन ब्लॉक होने के कारण हालात बदतर हो गए हैं। करीब 200 घरों में सीवरेज का गंदा पानी घुसने से लोग परेशान हैं। घरों में बदबू, गलियों में सीवर का पानी और चारों ओर फैली गंदगी के बीच लोगों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा।
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद न विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और न ही समस्या का स्थायी समाधान किया गया। लोगों का कहना है कि उन्होंने सीवर ओवरफ्लो का वीडियो भी अधिकारियों को भेजा लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। मामला सोशल मीडिया पर आने के बाद सीवरेज खोलने के लिए विभाग की टीम पहुंची।
सीवरेज ओवरफ्लो का असर केवल घरों तक ही सीमित नहीं है। रानियां रोड पर कई दुकानों के आगे भी गंदा पानी जमा होने से दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। इससे बिक्री पर असर पड़ा है। दुकानदारों का कहना है कि लोग बदबू और गंदे पानी के कारण दुकान तक आने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
आरोप-पार्षद प्रतिनिधि ने कहा-पैंट ऊपर करो और सफाई कर लो
लोगों ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने वार्ड पार्षद से समस्या का समाधान कराने की गुहार लगाई तो पार्षद प्रतिनिधि ने यह कहकर टाल दिया कि पैंट ऊपर करके खुद सफाई कर लो। उनका कहना है कि यदि सफाई उन्हें ही करनी है तो फिर जनप्रतिनिधियों और नगर परिषद की जरूरत ही क्या है। लोगों ने कहा कि मुख्य सीवर लाइन को मशीनों से साफ किए बिना समस्या खत्म नहीं होगी।
पार्षद प्रतिनिधि ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
जो सीवर लीक हो रहा है वह नगर परिषद का नहीं बल्कि रविदास मंदिर का निजी सीवर है। यहां काफी मात्रा में मिट्टी और कचरा डाला गया है। इस कारण सीवर लाइन बार-बार ब्लॉक हो रही है। चार-पांच दिन पहले हमने जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर मिट्टी और कचरा साफ करवाया था तथा सीवर का ब्लॉकेज खुलवाया था। जब तक यहां से मिट्टी पूरी तरह नहीं हटेगी तब तक इस समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है। मैं अपनी पत्नी के पार्षद बनने से पहले भी वार्ड के लोगों के काम करता था और आज भी पूरी जिम्मेदारी से उनके साथ खड़ा हूं। मैंने किसी भी वार्डवासी को कभी सीवर की सफाई खुद करने के लिए नहीं कहा। कुछ लोग हमारी छवि खराब करने के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।
- मुकेश रोहिल्ला, पार्षद प्रतिनिधि