{"_id":"5f8c83568ebc3ec5ee58c49b","slug":"seven-schools-in-the-district-got-a-grant-of-rs-7-lakh-sirsa-news-rtk5789821147","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के सात स्कूलों को मिली 7 लाख रुपये की ग्रांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के सात स्कूलों को मिली 7 लाख रुपये की ग्रांट
विज्ञापन
निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों में भी बेहतर वातावरण के लिए विभाग की ओर से ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर स्कूलों के सुंदरीकरण, निर्माण व मरम्मत कार्यों के लिए जिले के सातों खंडों के सात स्कूलों को एक-एक लाख यानी सात लाख रुपये की ग्रांट जारी की है। ये राशि स्कूलों के निर्माण, मरम्मत, अलटरेशन के कार्य में इस्तेमाल की जाएगी। विभाग की हिदायतों के अनुसार स्कूलों का कार्य जिला शिक्षा अधिकारी की देखरेख में होगा। सभी प्रकार का खर्च सरकार की हिदायतों तथा नियमानुसार सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से ही करना होगा।
इस ब्लाक के इन स्कूलों को मिली ग्रांट
ब्लॉक का नाम स्कूल का नाम प्रस्तावित राशि
डबवाली जीएसएसएस 100000
ऐलनाबाद जीएसएसएस 100000
कालांवाली जीएसएसएस 100000
रानियां जीएसएसएस 100000
सिरसा जीएमएसएसएसएस 100000
नाथूसरी चोपटा जीएसएसएस 100000
बड़ागुड़ा जीएसएसएस बप्पां 100000
ये है कार्यों के लिए विभाग की शर्तें
विभाग के आदेशों में कहा गया है कि यह राशि खजाने से निकलवाकर निर्माण, मरम्मत, अलटरेशन के कार्य के लिए गठित कमेटी एवं जिला शिक्षा अधिकारी की देखरेख में करवाया जाए। सभी प्रकार का खर्च सरकार की हिदायतों तथा नियमानुसार सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से ही करना होगा। विद्यालयों के भवनों के निर्माण, मरम्मत, अलटरेशन कार्य शीघ्र करवाकर उपयोगिता प्रमाण पत्र संबंधित मुखिया, प्रधानाचार्य व एसएमसी कमेटी के हस्ताक्षर करवाने उपरांत किए गए कार्य की फोटो प्रति सहित जिला शिक्षा अधिकारी के प्रति हस्ताक्षर प्राप्त करके तत्काल निदेशालय को भेजना होगा। कार्य करवाने उपरांत शेष उपलब्ध राशि यदि हो तो उसे तुरंत खजाने में चलान द्वारा सरकारी प्राप्ति शेष जमा करवा कर निदेशालय को उपयोगिता प्रमाण पत्र के साथ भेजनी होगी। जब तक इस राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र निदेशालय में उपलब्ध नहीं करवाया जाता, तब तक भविष्य में उस विद्यालय को आगामी राशि की स्वीकृति प्रदान नहीं की जाएगी।
कोट्स
विभाग की ओर से जिले के सात खंडों के सात स्कूलों को 7 लाख रुपये की ग्रांट निर्माण, अलटरेशन के कार्य के लिए दी गई। स्कूलों का सुंदरीकरण भी होगा।
-संत कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा।