फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   seven covid deth in sirsa and seven new covid center open

कोरोना से सात ने फिर तोड़ा दम, सात नए कोविड सेंटर बनाए गए

Thu, 06 May 2021 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
seven covid deth in sirsa and seven new covid center open
कोरोना से वीरवार को शहर में सात मरीजों की मौत हो गई। जबकि 572 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, 437 कोरोना मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेज दिया गया। इस दौरान 2240 लोगों के सैंपल लिए गए। इस प्रकार जिले में अबतक 3,13,938 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं जबकि 17,713 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 12,887 संक्रमित ठीक होने के बाद अपने घर जा चुके हैं। वहीं, 3016 व्यक्ति संक्रमित हैं। जिले में कोरोना से मृत्यु दर 1.16 प्रतिशत है।
विज्ञापन

वीरवार को जिन सात संक्रमितों ने दम तोड़ा है, उसमें 69 वर्षीय पुरुष निवासी फतेहपुरिया, 53 वर्षीय महिला निवासी डबवाली, 84 वर्षीय व्यक्ति, निवासी सीडीएलयू, 50 वर्षीय महिला निवासी संजय कालोनी सिरसा, 45 वर्षीय महिला निवासी नाथुसरी कलां, 64 वर्षीय महिला निवासी फ्रेंडस कालोनी निवासी सिरसा, 32 वर्षीय युवक निवासी घुकांवाली शामिल है। इसमें से चार की मौत सिविल अस्पताल व दो की मौत निजी अस्पताल में हुई है। इसके अतिरिक्त सिरसा अर्बन में 238, डबवाली में 48,ऐलनाबाद में 63, कालांवाली में 12, ओढां में 18, चोपटा में 71, माधोसिंघाना में 38, रानियां में 39, चौटाला में 28, बडागुढ़ा में 17 लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

शहर में सात नए कोविड सेंटर
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर में सात नए कोविड केयर सेंटर बनाए है। जिसमें कि एपेक्स अस्पताल, दयाल नर्सिंग होम, शिवम, एसपीएस, तलवाड और मेट्रो अस्पताल को शामिल किया गया है। इससे पहले दस कोविड केयर सेंटर है, जिसमें से तीन सरकारी व सात प्राइवेट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed