फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Seva Bharti started sewing and training center

Sirsa News: सेवा भारती ने शुरू किया सिलाई व प्रशिक्षण केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Seva Bharti started sewing and training center
सैक्टर 19 में महिला सिलाई सैटर का शुभारंभ करते हुए संस्था के सदस्य।
सिरसा। सेवा भारती सिरसा ने हाउसिंग बोर्ड फ्लैट्स सेक्टर -19 में महिला सिलाई एवं प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया। यह केंद्र भारत भूषण गुप्ता (एचएसएफ) प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से अंगीकृत किया गया। कार्यक्रम प्रारंभ होने से पहले कमल कुमार योगी नगर सचिव सेवा भारती सिरसा ने उपस्थित मेहमानों एवं कार्यकर्ताओं का परिचय करवाया।
विज्ञापन

इसके बाद अविनाश सचदेवा प्रांत उपाध्यक्ष सेवा भारती ने प्रांत में चल रहे सेवा कार्य और सेवा भारती के उद्देश्य की विस्तृत जानकारी दी। पर्यावरण सह संयोजक संजीव काठपाल ने अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए आग्रह किया। पौधों का मनुष्य जीवन में होने वाले लाभ की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

सिलाई प्रशिक्षण लेने वाली सभी महिलाओं से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करें, ताकि स्वावलंबन होकर अपने परिवार की आर्थिक मदद कर सकें। इस मौके पर प्रमुख समाजसेवी डाॅ. सुरेंद्र कुमार मल्होत्रा ने कहा कि हमें स्वावलंबन के साथ-साथ सेवा भाव भी रखना चाहिए। सेवा का कोई स्वरूप नहीं होता, के बारे में उदाहरण देकर समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण को मद्देनजर रखते हुए कार्यक्रम में मौजूद सेवा भारती के कार्यकर्ताओं, मेहमानों, कालोनी में रहने वाली महिलाओं, शिक्षिकाओं और बंधुओं ने मिलकर लगभग 75 पौधे रोपित किए और कालोनीवासियों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने पौधे के पालक बन कर इन्हें सुरक्षित रखेंगे। सिलाई प्रशिक्षण का कार्य अध्यापिका सपना की ओर से दिया जाएगा।

केंद्र की देखरेख कुलदीप शर्मा एवं पुनीत बांसल प्रकल्प प्रमुख की ओर से किया जाएगा, ताकि सिलाई प्रशिक्षण का कार्य सुचारू रूप से चल सके। कार्यक्रम के उपरांत धर्मपाल सोमानी ने कार्यक्रम में आए सेवा भारती के कार्यकर्ताओं, मेहमानों और कालोनी वासियों का धन्यवाद किया। इस प्रकार कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र एवं प्रसाद वितरण के साथ किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सीबी कौशिक, दिनेश सिंघानिया, पवन कुमार, डाॅ. विनोद जांगड़ा, अश्वनी शर्मा, मंगतराम, ओमप्रकाश, खजान चंद गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed