{"_id":"60241e3c8ebc3ee9652aed59","slug":"services-of-30-art-teachers-will-be-finished-from-today-sirsa-news-rtk594770120","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से 30 कला अध्यापकों की सेवाएं होंगी समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से 30 कला अध्यापकों की सेवाएं होंगी समाप्त
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से वर्ष 2010 में स्कूलों में भर्ती किए कला अध्यापकों को बर्खास्त करने के लिए विभाग ने अब अध्यापकों को नोटिस जारी कर दिया है। वीरवार से सिरसा के 30 शिक्षकों की सेवाओं को समाप्त कर दिया जाएगा।
बता देें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने वर्ष 2010 में भर्ती की थी। प्रदेश में 816 कला अध्यापकों को भर्ती किया गया था। भर्ती में अनियमितताएं साबित होने और सुप्रीम कोर्ट में याचिका खारिज होने के बाद शिक्षा विभाग ने 30 कला अध्यापकों को तीन दिन के अंदर बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं। विभाग के आदेश पर टीचरों का रिकॉर्ड खंगाला गया। भर्ती के दौरान सिरसा में कुल 30 कला अध्यापकों भर्ती हुई थे।
इन स्कूलों में तैनात हैं शिक्षक
वर्ष 2010 में भर्ती के बाद सिरसा में 9 बडागुढ़ा में 3, डबवाली में 2, ऐलनाबाद में 5, चौपटा में 9, रानियां में 1 और ओढ़ा के स्कूल में 1 टीचर की ड्यूटी लगाई गई थी। जिसके पश्चात अब विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से कर्मचारियों का डाटा मांगा उन्हें नोटिस भेज दिया है।
विज्ञापन
कोट्स
2010 में हुई भर्ती के दौरान 30 कला अध्यापकों का चयन हुआ था। मुख्यालय से आदेश आने के बाद सभी टीचरों को बर्खास्त का नोटिस भेज दिया गया है।
-आत्मप्रकाश मेहरा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, सिरसा।