फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sero survey start today in 12 villages and four colonies

12 गांवों और चार कॉलोनियों में सीरो सर्वे आज से

Sun, 18 Oct 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sero survey start today in 12 villages and four colonies
सिविल अस्पताल सिरसा। - फोटो : Sirsa
जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ने की रफ्तार कम हो गई है। रविवार को आई रिपोर्ट में केवल 15 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं 54 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। जिले में स्वास्थ्य विभाग आज से सीरो सैंपलिंग सर्वे भी शुरू करने जा रहा है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग 750 सैंपल जांच के लिए लेगा और उसकी रिपोर्ट मुख्यालय में भेजी जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार को आई रिपोर्ट में 15 लोग संक्रमित पाए गए हैं, वहीं स्वास्थ्य विभाग ने 54 लोगों को स्वस्थ कर उन्हें घर भेज दिया है। जिले में मिले संक्रमितों में शाहपुर बेगू से एक, राम कॉलोनी से दो, शाह सतनामपुरा से एक, एमसी कॉलोनी से एक, हुडा सेक्टर से तीन, भादरा से एक और ए ब्लॉक से एक समेत शहर से 10 संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं अब तक शहर से 2459 संक्रमित केवल शहर से पाए गए हैं। वहीं दो कालांवाली से, एक माधोसिंघाना से, एक रानियां से और एक बड़ागुढ़ा से पाए गए हैं।
विज्ञापन

इन जगहों से इतने मरीज मिल चुके हैं संक्रमित
जिले में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 4636 हो गया है। जिसमें सिरसा से 2459, डबवाली अर्बन से 549, ऐलनाबाद से 411, कालांवाली से 283, ओढ़ां से 108, नाथूसरी चोपटा से 178, माधोसिंघाना से 110, रानियां से 307, चौटाला से 132 और बड़ागुढ़ा से 99 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण पर लगाम लगाने की स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारी
आज से शुरू होगा सीरो सर्वे
जिले में बढ़ते संक्रमण पर स्वास्थ्य विभाग ने लगाम लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग जिले में दो दिन का सीरो सर्वे करवा रहा है, जो आज से शुरू किया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की 12 टीमें करीब 750 लोगों के सैंपल लेगी। जिसमें 300 सैंपल शहर की चार कॉलोनी और 450 सैंपल जिले के 12 गांवों से लिए जाएंगे। जिसकी रिपोर्ट तैयार कर स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय को भेजेगा।

जिले में संक्रमितों का आंकड़ा प्रतिदिन घटता ही जा रहा है। रविवार को आई रिपोर्ट में 15 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 54 लोग स्वस्थ हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग आज से सीरो सर्वे शुरू करवाएगा।
कृष्ण कुमार, सिविल सर्जन स्वास्थ्य विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed