फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Serious issues like environmental pollution raised in one act

Sirsa News: एकांकी में उठाए पर्यावरण प्रदूषण जैसे गंभीर मुद्दे

Mon, 18 Nov 2024 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 18 Nov 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Serious issues like environmental pollution raised in one act
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में चल रहे 11वें त्रिवेणी युवा महोत्सव के चौथे दिन भी विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं पर मंचीय प्रस्तुति दी गई। इनमें युवाओं ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी। युवाओं ने वन एक्ट प्ले (एकांकी) के माध्यम से सभी का ध्यान पर्यावरण प्रदूषण की ओर केंद्रित करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

भौतिक विकास के नाम पर पर्यावरण के साथ होने वाले खिलवाड़ पर आधारित रहा। इसमें हर उस मुद्दे को उठाया गया, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। वाहनों से लेकर औद्योगिक प्रदूषण और कचरा प्रबंधन जैसे सभी मुद्दे शामिल किए गए हैं। दूसरी एकांकी में घर पर होने वाली महिला हिंसा को दर्शाया गया। तीसरी एकांकी में भोपाल गैस त्रासदी के मुद्दे को दर्शाया गया। हालांकि इस स्पर्धा में इस बार सबसे कम कॉलेजों ने भाग लिया।
विज्ञापन

भारतीय आर्केस्ट्रा के माध्यम से सितार वादकों ने बड़े ही बेहतरीन ढंग से भारतीय संस्कृति में संगीत का महत्व बताया। बांसुरी, वीणा, संतूर, तबला, हारमोनियम के माध्यम से प्रस्तुत शास्त्रीय संगीत ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। सामान्य लोक संगीत के माध्यम से हरियाणवी, राजस्थानी और पंजाबी संस्कृति के विभिन्न परंपरागत गीतों का मंचन कलाकारों ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इश्क-ए-इबादत नाटक के माध्यम से युवाओं को विभिन्न प्रेम गाथाओं की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में बताया गया। मंच दो पर भारतीय समूह गान और हरियाणवी लोक गीत के माध्यम से हरियाणवी परिधान संस्कृति एवं खानपान की विशेषताओं सहित परंपरागत जनमाध्यमों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया गया।


73 पुरुष सुरक्षाकर्मी संभाल रहे व्यवस्था
इस आयोजन में विश्वविद्यालय का सुरक्षा विभाग अहम भूमिका निभा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए विश्वविद्यालय के सुरक्षा प्रमुख, पूर्व कैप्टन हिम्मत सिंह ने बताया कि महोत्सव के कार्यक्रम पांच विभिन्न मंचों पर संचालित हो रहे हैं। इन मंचों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा टीम में एक अधिकारी, तीन पर्यवेक्षक, पांच महिला सुरक्षाकर्मी और 73 पुरुष सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed