फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Seeing the worsening condition of toilets, the civic minister reprimanded the officials

Sirsa News: शौचालयों के बदतर हालात देख निकायमंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार

Thu, 21 Dec 2023 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 21 Dec 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Seeing the worsening condition of toilets, the civic minister reprimanded the officials
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


डबवाली। शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने वीरवार को डबवाली शहर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान व्यापारियों ने उन्हें सब्जी मंडी में शौचालयों के बदतर हालात दिखाए। इस पर निकाय मंत्री ने नगर परिषद के अधिकारियों को फटकार लगाई।

कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि एक माह के अंदर शौचालय को दुरुस्त करवा दिया जाएगा। निकायमंत्री ने कहा कि शौचालयों को लेकर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शौचालयों को दोबारा बनाओ, ताकि व्यापारियों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन


सब्जी मंडी की तरह ही निकाय मंत्री को कम्युनिटी सेंटर के शौचालय भी खस्ता हालत में मिले। इसके अतिरिक्त कम्युनिटी सेंटर के हालात भी बेहतर नहीं थे। इस पर निकाय मंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिए कि एक सप्ताह के अंदर कम्युनिटी सेंटर के हालात में सुधार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम्युनिटी सेंटर को रैन बसेरे के रूप में प्रयोग किया जा रहा था। रेन बसेरे की व्यवस्था दुरुस्त मिली, लेकिन कम्युनिटी सेंटर के हालात खराब थे। उन्होंने कम्युनिटी सेंटर में सुधारकर कार्यक्रम करने योग्य बनाएं जाने तथा नया टेंडर लगाकर रेनोवेशन करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने अग्निकांड स्मारक समिति को ढाई लाख रुपये देने की घोषणा की।

अग्निकांड स्मारक समिति को 2 लाख 50 हजार रुपये देने की घोषणा की : निकायमंत्री ने डबवाली में लोगों की समस्याओं की सुनवाई की। इस पर उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि सभी समस्याओं का 24 घंटे के अंदर समाधान होना चाहिए। इसकी रिपोर्ट अधिकारी उन्हें देंगे कि कितनी समस्याओं का समाधान हुआ है। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि स्वच्छता को लेकर सभी की जवाबदेही तय है। कोई अधिकारी हो या कर्मचारी स्वच्छता को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अग्निकांड स्मारक समिति को 2 लाख 50 हजार रुपये देने की घोषणा की।


कैश काउंटर बना पर कोई नहीं लेता कैश
निरीक्षण के बाद निकाय मंत्री नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। यहां पर लोगों ने उन्हें अवगत करवाया कि नगर परिषद ने प्रॉपर्टी टैक्स आदि सुविधा को लेकर कैश काउंटर बनाया हुआ है, लेकिन कोई कैश नहीं लेता है, सभी ऑनलाइन पेमेंट जमा करवाने को कहते हैं। ऐसे में अनपढ़ और कम पढ़े लिखे लोग कहां जाए। इन पर निकायमंत्री ने कहा कि आपकी समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed