फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Security lapse: Two minors caught with weapons in Civil Hospital premises

सुरक्षा में चूक : नागरिक अस्पताल परिसर में हथियार के साथ दो नाबालिग दबोचे

Wed, 31 Jan 2024 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 31 Jan 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Security lapse: Two minors caught with weapons in Civil Hospital premises
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। अक्तूबर 2022 में नागरिक अस्पताल परिसर में दो पक्षों में सरेआम गोलियां चलने से एक व्यक्ति की जान चली गई थी...वजह थी सुरक्षा में चूक। उसी घटना के सवा साल बाद फिर से सुरक्षा में चूक के कारण मंगलवार को अस्पताल परिसर में दहशत फैल गई। दोपहर के समय दो नाबालिग तेजधार हथियार लेकर परिसर में घूमते मिले। हालांकि कैदियों का मेडिकल करवाने पहुंची पुलिस टीम ने दोनों नाबालिग को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार दोनों नशे के आदी हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मामले के अनुसार दोपहर के करीब एक बजे के जिला जेल से कैदियों को दवा व जांच करवाने के लिए पुलिस वैन नागरिक अस्पताल परिसर में पहु्ंची। यहां वैन में कैदियों के साथ पुलिस कर्मी मौजूद थे। मौजूद लोगों ने बताया कि अस्पताल परिसर में दो युवक पुलिस वैन के आसपास घूम रहे थे। जब इमरजेंसी से कैदियों को लेकर पुलिस कर्मी आए तो दोनों नाबालिग भागकर कैदियों की ओर आने लगे। तभी वैन के साथ खड़े पुलिसकर्मियों ने दोनों नाबालिगों को तेजधार हथियार सहित पकड़ लिया। इससे आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस कर्मियों ने अपने कैदियों की सुरक्षा को देखते हुए नजदीकी पुलिस चौकी में फोन कर दिया। ऐसे में जेजे कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों युवकों को हथियार सहित काबू कर अपने साथ ले आई। चर्चा है कि दोनों रंजिश में अस्पताल में भर्ती किसी व्यक्ति पर हमला करने आए थे।
विज्ञापन




अस्पताल में पहले भी हो चुकी है वारदात
1 - नागरिक अस्पताल में अक्तूबर 2022 में ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए आए एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर ठीक ट्रामा सेंटर के अंदर जमकर मारपीट की। यहीं नहीं दोनों पक्षों में अस्पताल परिसर में सरेआम गोलियां भी चलाई थी। इस घटना में गोली लगने से एक युवक की जान भी चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 - सिरसा में जेल में मारपीट करने के बाद नागरिक अस्पताल में दाखिल दो बंदी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी के साथ मारपीट कर अस्पताल की खिड़की तोड़ कर फरार हो गए थे।


ट्रामा सेंटर में बनाई गई है पुलिस चौकी
नागरिक अस्पताल में विशेष रूप से चौकी बनाई गई है। अस्पताल प्रशासन की मानें तो चौकी के लिए एक कमरा विशेष रूप से पुलिस कर्मियों को दिया गया है। इमरजेंसी के साथ ही चौकी के लिए जगह दी गई है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। दो पुलिसकर्मी चौकी में तैनात रहते हैं।


अस्पताल प्रशासन की व्यवस्था
नागरिक अस्पताल प्रशासन ने 15 गार्ड लगाए गए हैं। आठ- आठ घंटे की शिफ्ट में यह बदलते रहते हैं। एक पुलिस कर्मी की अस्पताल के मुख्य गेट पर ड्यूटी हैं। राइडर अस्पताल परिसर में गश्त करते है। अस्पताल परिसर के बाहर और आस पास पुलिस पीसीआर गश्त करती है। इसके बावजूद नशेड़ी व आपराधिक किस्म के लोगा हथियार लेकर अस्पताल परिसर तक पहुंच जाते हैं।



घटना के बारे में मुझे जानकारी नहीं है। सुरक्षा को लेकर व्यापक प्रबंधन किए हुए हैं। पुलिस चौकी इमरजेंसी में बनाई गई है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। अस्पताल प्रबंधन की ओर से सुरक्षा गार्ड लगाए गए हैं। - डॉ. पवन कुमार, एसएमओ , नागरिक अस्पताल



हथियार सहित पकड़े गए दोनों नाबालिग हैं। लड़ाई-झगड़े का आपसी मामला था। उनका कोई परिचित दाखिल था। कैदियों को लेकर आई पुलिस ने शक के आधार पर दोनों को पकड़ा था और पुलिस को सौंप दिया था। दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। - संदीप कुमार , चौकी प्रभारी जेजे कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed