फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sector residents demanded from DC to change the place of passing of vehicles

सेक्टरवासियों ने डीसी से की वाहनों की पासिंग का स्थान बदलने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Sector residents demanded from DC to change the place of passing of vehicles
पासिंग के लिए हुडा सेक्टर पहुंचे वाहन। - फोटो : Sirsa
सिरसा। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की ओर से एचएसवीपी सेक्टर 19 के रिहायशी एरिया में वाहनों की पासिंग करने का कार्य हर बुधवार को किया जाता है। वाहन पासिंग का स्थान बदलवाने को लेकर सेक्टर वासियों ने उपायुक्त अनीश यादव को मांग पत्र सौंपा और चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 25 अगस्त को वाहनों की पासिंग सेक्टर में होती है तो वे इसका विरोध करेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचे 19 सेक्टर के प्रधान कृष्ण जोरड़, उप-प्रधान टेकचंद, महासचिव कुलदीप सिंह, पीआर गोदारा, सूरजमल ने बताया कि सेक्टर 19 के रिहायशी एरिया में हर बुधवार गाड़ियों की पासिंग होती है, जिस कारण सेक्टर की सड़कें भारी वाहनों के आने-जाने के कारण टूट रही है। अक्सर घर से बाहर घूमते-खेलते बच्चों के साथ कोई हादसा होने की आशंका बनी रहती है। पासिंग के लिए आने वाले सैकड़ों लोग जहां वहां खुले में लघुशंका करते। जिस कारण सेक्टर के लोगों का खास तौर पर महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। इससे पहले भी विभिन्न माध्यमों द्वारा विभाग को सूचित किया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अधिकारियों की ओर से सुनवाई न किए जाने के कारण अब वह मजबूर होकर प्रशासन को चेतावनी दे रहे है। उन्होंने कहा कि अगर 25 अगस्त को विभाग की ओर से वाहनों की पासिंग सेक्टर में की जाती है तो वह उसका विरोध करेंगे।
विज्ञापन

पासिंग स्थान बदलने के लिए तीन स्थानों की दी जानकारी
सेक्टर से पासिंग स्थान बदलने को लेकर सेक्टर वासियों की पांच सदस्य कमेटी ने उपायुक्त अनीश यादव को तीन प्वाइंट भी बताए। जिन प्वाइंटों पर वाहनों की पासिंग का कार्य किया जा सकता है। सेक्टर वासियों ने बेगू रोड, डबवाली नेशनल हाईवे के साथ पड़ी खाली जगह और सीडीएलयू के समक्ष खाली पड़ा दशहरा ग्राउंड में शिफ्ट करने की सलाह दी है। जिसके बाद उपायुक्त अनीश यादव ने सेक्टर वासियों की समस्या का जल्द ही हल निकालने को लेकर आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed