फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   seal house opened after mahapanchayat

Sirsa News: महापंचायत के बाद खोला मकान का ताला, 70 दिन बाद घर में लौटा परिवार

Sat, 18 Apr 2026 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 18 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
seal house opened after mahapanchayat
गांव अरनियांवाली में धरने पर बैठे परिजन व अन्य। संवाद
लोन की किस्त न भरने पर कंपनी ने लगा दिया था ताला, हरियाणा और राजस्थान के किसानों ने की महापंचायत
विज्ञापन




फोटो-24






संवाद न्यूज एजेंसी

चोपटा। गांव अरनियांवाली में लोन की किस्त नहीं चुकाने पर मकान पर लगा ताला खुलवाने के लिए राजस्थान व हरियाणा के किसानों ने शनिवार को महापंचायत की। इसके बाद घर का ताला खोलकर किसानों ने सुभाष के परिवार को 70 दिन बाद घर के अंदर प्रवेश करवाया।



महापंचायत में राजस्थान से किसान नेता मंगेज चौधरी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सरपंच संतोष बेनीवाल, किसान नेता संदीप धीरणवास, सीटू प्रधान मदन खोथ, भूपेंद्र सिंह, किसान नेता भरत सिंह झाझड़ा, सरपंच कृष्ण खोथ सहित सैकड़ों की संख्या में किसान शामिल हुए। महापंचायत में निर्णय लिया गया कि घर का ताला खोलकर परिजनों को घर में प्रवेश करवाना चाहिए। वहीं, दूसरे दिन पुलिस प्रशासन व लोन कंपनी के अधिकारी नदारद रहे।
विज्ञापन




मामले के अनुसार, अरनियांवाली निवासी मुकेश रानी व उसके पति सुभाष चंद्र ने इंडिया शेल्टर होम लोन कंपनी से 11.50 लाख का वर्ष 2024 में होम लोन लिया हुआ था। कंपनी ने दस लाख रुपये की किस्त के लिए लोन दिया। इसकी किस्त 17 हजार रुपये बनती थी। लोन कंपनी ने कुछ समय से किस्त नहीं चुकाने पर 7 फरवरी 2026 को सुभाष के घर पर ताला लगा दिया। इससे परिवार के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। इसी मामले को लेकर दो दिनों से किसानों ने घर का ताला खुलवाने के लिए धरना दिया। पहले दिन पुलिस प्रशासन की मौजूदगी के कारण ताला नहीं खोलने दिया गया। इसके बाद किसानों ने घर के आगे धरना शुरू कर दिया। शनिवार को धरनास्थल पर महापंचायत का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान निर्णय लिया गया कि घर का ताला खोलकर परिजनों को चाबी सौंपी जाएगी। इस दौरान संदीप कुमार, दिवान सहारण, बलराम सहारण, कृष्ण कुमार सहित सैकड़ों की तादाद में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed