{"_id":"69d7f540f6fcbb7174000104","slug":"sdm-inspected-mandi-sirsa-news-c-128-1-svns1027-156317-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: एसडीएम ने किया अनाज मंडी में खरीद व्यवस्थाओं का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: एसडीएम ने किया अनाज मंडी में खरीद व्यवस्थाओं का निरीक्षण
Fri, 10 Apr 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। एसडीएम मोहित कुमार ने वीरवार को अनाजमंडी कालांवाली का दौरा किया तथा खरीद प्रक्रिया संबंधी सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। एसडीएम ने मंडी में खरीद एजेंसियों से खरीद और किसानों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
एसडीएम ने निर्देश दिए कि किसानों को फसल बेचने के दौरान कोई परेशानी न आए। इसके लिए सभी प्रबंध पुख्ता किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि मंडी परिसर में सफाई व्यवस्था दुरूस्त होनी चाहिए। इसके साथ-साथ मंडी में फसल बिक्री के लिए आए किसानों के समक्ष पेयजल आदि की दिक्कत न आए। उन्होंने किसानों से अपील की कि सभी किसान तय नमी के अनुरूप फसल सुखाकर मंडी में लाएं ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो।