फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sdm

एसडीएम ने ट्रैफिक लाइट की मरम्मत को लेकर उठाए सवाल

Tue, 01 Mar 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Tue, 01 Mar 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नपा की ओर से शहर में पांच जगह पर लगाई गई ट्रैफिक लाइटों के कई वर्षों से खराब लाइटों की दोबारा मरम्मत कराए जाने की अनुमति के लिए टेंडर को एसडीएम ने वापस करते हुए आपत्ति जताई है।
     एसडीएम ने आवेदन को वापस नगर परिषद भेजते हुए सवाल किए कि पूर्व में इन ट्रैफिक लाइटों को कब ठीक करवाया गया, उस पर कितना खर्चा आया, किस ठेकेदार को ठेका दिया गया। ठीक होने के कितने दिन बाद ट्रैफिक लाइट फिर से खराब हुई, यदि ठीक होने के एक साल के भीतर लाइटें खराब हुई तो उसी ठेकेदार से उन्हें ठीक क्यों नहीं करवाया गया आदि जैसे सवाल किए हैं। अब इस संबंध में नगर परिषद के अधिकारी ट्रैफिक लाइटों से संबंधित अपने रिकॉर्ड को खंगालने में जुटे हैं ताकि एसडीएम को उत्तर दिए जा सकें। इसके बाद आवेदन वापस एसडीएम के पास भेजकर टेंडर की अनुमति हासिल कर जल्द से जल्द उसे आवंटित कर ट्रैफिक लाइटों को दुरुस्त करवाया जा सके।
विज्ञापन


नई लगाई ट्रैफिक लाइटों में धांधली की बू
गौरतलब है कि सिरसा शहर में करीब 10 साल पहले सांगवान चौक, टाऊन पार्क के सामने तथा बरनाला रोड पर रेस्ट हाऊस के साथ ट्रैफिक लाइटों को लगाया गया था जो कि करीब तीन साल से खराब पड़ी हैं। वहीं गत वर्ष 20-20 लाख रुपये की लागत से नई ट्रैफिक खरीदकर अंबेडकर चौक तथा शाह सतनाम सिंह चौक पर लगाई गई थी, जो इस समयावधि में एक बार भी नहीं जली। ये दोनों ट्रेफिक लाइटें तत्कालीन ईओ बीएन भारती के  कार्यकाल के दौरान लगाई थी, जिन पर गलियां बनाने में धांधली बरतने और गबन के आरोप हैं और मामला कोर्ट में विचाराधीन  है। ऐसे में यदि इन दोनों ट्रैफिक लाइट की खरीद मामले की भी जांच करवाई जाए तो गबन का एक और मामला उजागर हो सकता है क्योंकि दोनों ट्रैफिक लाइटें लगाने के बाद से एक बार भी नहीं जली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed