फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Scrutiny of nomination papers completed, all candidates are in the electoral fray

Sirsa News: नामांकन पत्रों की जांच पूरी, चुनावी मैदान में डटे सभी उम्मीदवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Scrutiny of nomination papers completed, all candidates are in the electoral fray
बार रूम में नामांकन पत्रों की जांच करते आरओ एडवोकेट निहाल सिंह सहारण।
सिरसा। जिला बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर शुक्रवार को चुनाव कमेटी ने नामांकन पत्रों की जांच की। जांच के दौरान सभी नामांकन पत्र सही पाए गए। दोपहर दो बजे से तीन बजे तक नामांकन वापसी का समय था, लेकिन किसी उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया। इसके बाद चुनाव कमेटी ने उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी।
विज्ञापन


जांच सुबह 10 बजे से 12 बजे तक की गई। चुनाव अधिकारी अधिवक्ता निहाल सिंह सहारण ने बताया कि बार चुनाव में प्रधान पद के लिए अधिवक्ता गंगाराम ढाका, जेबीएल गर्ग व रघुबीर सिंह खिंडा के बीच मुकाबला है। उप प्रधान पद पर अधिवक्ता अनुज गरेरीवाला व केवल कंबोज और सचिव के लिए अधिवक्ता हरदीप सिंह व कपिल देव बामनिया सामने-सामने हैं। संयुक्त सचिव के लिए महिला अधिवक्ता भूपेंद्र कौर के अलावा किसी दूसरे ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। अब 28 फरवरी को सुबह नौ बजे शुरू होगी और शाम पांच बजे तक चलेगी।
विज्ञापन


इसके तुरंत बाद मतों की गिनती का कार्य शुरू हो जाएगा। सबसे पहले सचिव पद का परिणाम घोषित होगा। इसके बाद उपाध्यक्ष और अंत में प्रधान पद का परिणाम घोषित किया जाएगा। मतदान पहले की भांति ईवीएम से करवाया जाएगा। इस बार 1427 अधिवक्ता ही विभिन्न पदों पर सात उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




मतदाताओं को प्रभावित नहीं कर सकेंगे

वहीं, इस बार चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार चुनाव प्रक्रिया के दौरान होटल, रेस्टोरेंट या बार रूम में मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से पार्टी, किसी पार्टी या कोई कार्यक्रम नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा सिक्योरिटी राशि वापस नहीं होगी। उम्मीदवार वोट मांगने के उद्देश्य से किसी भी मतदाता के घर नहीं जाएंगे। चैंबर और न्यायिक परिसर में उम्मीदवार होर्डिंग और बैनर नहीं लगाएंगे, ऐसा करने पर नामांकन रद्द हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed