फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   school ekectricity bill dues for eight year

आठ साल से जमा नहीं हुआ बिल, बिजली निगम ने स्कूल की काटी बिजली

Fri, 02 Apr 2021 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
school ekectricity bill dues for eight  year
bijli cunaction disconecet - फोटो : bijli cunaction disconecet
ऐलनाबाद के हनुमानगढ़ रोड स्थित प्राथमिक पाठशाला का बिजली बिल 1,78,003 रुपये आया। स्कूल प्रबंधन ने वर्ष 2013 से बिजली का बिल अदा नहीं किया। स्कूल प्रबंधन समिति का कहना है कि उसके पास इतनी राशि नहीं थी कि बिल को जमा किया जा सके। लंबे समय से बिल बकाया होने के चलते बिजली निगम ने स्कूल का बिजली कनेक्शन वीरवार को काट दिया।
विज्ञापन

वहीं, बिजली कनेक्शन कटने के कारण अब शिक्षक व छात्रों को परेशान होना पड़ रहा है। बिजली कट जाने से स्कूल में पानी व अन्य सुविधाएं बंद हो गई हैं। छात्रों को पानी घर से बोतलों में लाना पड़ रहा है। प्राइमरी स्कूल के इंचार्ज बेगराज कालवासिया का कहना है कि बिजली विभाग ने प्राइमरी स्कूल का 1,78,003 हजार रुपये का बिजली बिल भेजा है। इस बिल को भरा नहीं जा सकता, क्योंकि शिक्षा विभाग द्वारा 15,873 रुपये का चेक पहले दिया गया था और अब 40,895 रुपये दिए गए हैं। बिजली विभाग ने बिना नोटिस दिए 22 मार्च को स्कूल का कनेक्शन काट दिया है और पूरी राशि जमा कराने पर ही बिजली के कनेक्शन को दोबारा से जोड़ने की बात कही है।
विज्ञापन

उधर, स्कूल प्रबंधन कमेटी प्रधान होशियारी लाल, सदस्य सुमन देवी व शंकुतला का कहना है कि स्कूल के पास कोई बजट नहीं है, जिससे स्कूल का बिजली का बिल जमा कराया जा सके। अभिभावक अपने बच्चों को इस स्कूल में से हटाकर दूसरे स्कूलों में भेजने की बात कर रहे है। खंड शिक्षा अधिकारी सोहनलाल झोरड़ ने बताया कि खंडस्कूलों को जो पैसा आवंटित किया गया है उसमें से 40,895 रुपये इस स्कूल के खाते में डाले गए हैं बाकी उच्च अधिकारियों को लिखित में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed