फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CWG 2022: सविता पूनिया बोलीं- कांस्य से हौसले में टीम, ब्रेक के बाद एशियन गेम्स में गोल्ड का टारगेट

Mon, 08 Aug 2022 12:57 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 08 Aug 2022 12:57 AM IST
सार

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता पूनिया ने कहा कि टीम वर्क के साथ हमने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। टीम के सभी खिलाड़ियों ने अपना 100 फीसदी योगदान दिया है।

विज्ञापन
Savita Punia said that next target of team is to won gold in Asian Games
सविता पूनिया - फोटो : अमर उजाला

कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक हासिल किया। भारतीय टीम की कप्तान सविता पूनिया एक बार फिर दीवार बनकर खड़ी रहीं और तीन गोल रोक दिए। टीम की अन्य खिलाड़ियों ने भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल कर दिया। अब टीम कुछ दिन ब्रेक के बाद एक बार फिर तैयारियों में जुटेगी। आगे का टारगेट एशियन गेम्स में गोल्ड का रहेगा।



एशियन गेम्स में गोल्ड ही ओलंपिक की सीढ़ी साबित होगा। जीत के बाद जहां एक ओर टीम कप्तान सविता पूनिया ने खुशी जताई है वहीं दूसरी ओर उनके पिता ने भी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही हॉकी कप्तान का अब घर पर इंतजार हो रहा है।

सिरसा के गांव जोधकां निवासी सविता पूनिया के नेतृत्व में भारतीय महिला हॉकी टीम ने इंग्लैंड में हुए मैच के दौरान न्यूजीलैंड को हराकर कांस्य पदक पर कब्जा कर लिया है। पूरे मैच को सिरसा में कप्तान पूनिया के परिवार के सदस्यों ने एक साथ बैठकर देखा। अब 8 अगस्त को समापन के बाद टीम वापस आएगी।

Savita Punia said that next target of team is to won gold in Asian Games
सविता पुनिया - फोटो : सोशल मीडिया

पदक मिलने के बाद टीम हौसले में है। अब टीम को कुछ दिन का ब्रेक मिलेगा। इसके बाद आगे की तैयारियों में जुट जाएंगे। टीम का अगला टारगेट नये वर्ष में होने वाले एशियन गेम्स में गोल्ड हासिल करना होगा। यहां से मिलने वाला गोल्ड ही ओलंपिक जाने का रास्ता खोलेगा। इसलिए टीम एक बार फिर पूरे जोश के साथ तैयारियों में जुट जाएगी।

Savita Punia said that next target of team is to won gold in Asian Games
कप्तान सविता पूनिया और भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

परिवार कर रहा बेसब्री से इंतजार
कॉमनवेल्थ के समापन के बाद अब भारतीय टीम को कुछ दिन का ब्रेक मिलेगा। इस दौरान भारतीय टीम की कप्तान सविता पूनिया अपने घर सिरसा जिला के गांव जोधकां आएगी। परिवार उनका बेसब्री से इंतजार कर रह है। घर लौटने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Savita Punia said that next target of team is to won gold in Asian Games
अभ्यास से पहले तैयारी करती महिला हॉकी टीम कप्तान सविता पूनिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

कप्तान सविता बोलीं : अब एशियन गेम्स पर नजर, खूब करेंगे और मेहनत
भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता पूनिया ने कहा कि टीम वर्क के साथ हमने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। टीम के सभी खिलाड़ियों ने अपना 100 फीसदी योगदान दिया है। किसी एक के सहारे न तो जीत होती है और न ही हार। इसलिए टीम वर्क ही महत्वपूर्ण है। टीम वर्क के कारण ही हमने पदक हासिल किया है। अब अगले वर्ष होने वाले एशियन गेम्स पर नजर रहेगी। इसके लिए और ज्यादा मेहनत करेंगे और गोल्ड लेकर आएंगे। 

विज्ञापन
Savita Punia said that next target of team is to won gold in Asian Games
परिवार के साथ सविता पूनिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

पिता ने दिया संदेश : खूब करो मेहनत, भविष्य के लिए दीं शुभकामनाएं
सविता पूनिया के पिता महेंद्र सिंह पूनिया ने फोन पर बात की। उन्होंने टीम सदस्यों को आशीर्वाद दिया और कहा कि खूब मेहनत करो। साथ ही भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं दी। महेंद्र सिंह पूनिया ने टीम इसी प्रकार मेहनत करती रही तो न केवल एशियन बल्कि ओलंपिक का पदक भी ज्यादा दूर नहीं है। जो कमियां रह गई हैं, उसे नियमित अभ्यास से दूर करें और अच्छा परिणाम भविष्य में लेकर आएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed