फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sarv Karmachari Sangh demonstrated, submitted memorandum to MLAs

Sirsa News: सर्व कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन, विधायकों को सौंपा ज्ञापन

Mon, 10 Feb 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 10 Feb 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Sarv Karmachari Sangh demonstrated, submitted memorandum to MLAs
यूनियन के पदा​धिकारी विधायक भरत सिंह बैनीवाल को ज्ञापन सौंपते हुए।  यूनियन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फैडरेशन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ जिला सिरसा ने बस स्टैंड के नजदीक तिकोना पार्क में विभिन्न विभिन्न विभागों के कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद ऐलनाबाद के विधायक भरत सिंह बैनीवाल को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान मदनलाल खोथ ने की। सभा के दौरान मंच का संचालन जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश भाकर ने किया। जिला प्रधान मदनलाल खोथ व जिला सचिव रमेश सैनी कर्मचारी नेता राजेश भाकर ने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में 15 व 16 फरवरी को सभी विभागों के कर्मचारी कुुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास पर दो दिवसीय धरना देंगे। उन्होंने कहा कि एचकेआरएन के माध्यम से कर्मियों को नई भर्ती के नाम पर हटाया जा रहा है, जो बर्दाश्त योग्य नही है।
विज्ञापन

जिले में सर्व कर्मचारी संघ ने कालांवाली से विधायक शीशपाल केहरवाला, सिरसा के विधायक गोकुल सेतिया, रानियां विधायक अर्जुन चौटाला को ज्ञापन सौंपा। विधायकों ने आश्वस्त किया गया कि कर्मियों को जायज मांगों को मजबूती के साथ विधानसभा में उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नगर पालिका कर्मचारी संघ जिला उप प्रधान कृष्णा रजो रानी, फायर यूनियन राज्य महासचिव सुखदेव सिंह, मैकेनिकल वर्कर यूनियन जिला प्रधान निर्मल सिह, रिटायर कर्मचारी संघ जिला प्रधान अशोक पटवारी, प्रेम राज मेहरा, महेंद्र शर्मा, सुरजीत राठौड़, बिजली यूनियन से राज्य उप प्रधान बाबूलाल, ऐलनाबाद ब्लाक सर्व कर्मचारी संघ वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमेर सिह, बडागुढ़ा ब्लाक प्रधान लखवीर सिंह, जिला प्रेस सचिव अजय पासी, सिरसा ब्लाक प्रधान ललित सोलंकी, हरीश कुमार, लाभ सिंह, हरियाणा मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन बलवीर कुम्हारिया आदि नेता मौजूद रहें।
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

यह रही मुख्य मांग
- दो वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए।
- समान काम समान वेतन लागू किया जाए।
- छंटनी ग्रस्त समस्त कर्मचारियों को नौकरी पर बहाल किया जाए।
- पुरानी पेंशन बहाल की जाए।
- हरियाणा में अलग से आठवें वेतन आयोग का गठन किया जाए।
- कैशलेस चिकित्सा सुविधा दी जाए।
- जनसंख्या दृष्टि के आधार पर जन सेवाओं के विभागों में खाली पदों को भरा जाए।
- निजीकरण नीति पर रोक लगाई जाए आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed