{"_id":"64174a39a1d6a1075f04d768","slug":"sarpanches-show-black-flags-to-mp-sunita-duggals-convoy-in-protest-against-e-tendering-sirsa-news-c-21-1-83849-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ई-टेंडरिंग के विरोध में सरपंचों ने सांसद सुनीता दुग्गल के काफिले को दिखाए काले झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ई-टेंडरिंग के विरोध में सरपंचों ने सांसद सुनीता दुग्गल के काफिले को दिखाए काले झंडे
Sun, 19 Mar 2023 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 19 Mar 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
माधोसिंघाना में सांसद सुनीता दुग्गल को काले झंडे दिखाने के लिए खड़े सरपंच। संवाद
सिरसा/चोपटा। ई-टेंडरिंग प्रणाली रद्द कराने के लिए सरपंचों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में अब सरपंच सांसद, विधायक सहित नेताओं का गांव में पहुंचने पर विरोध कर रहे हैं। रविवार को जिले में 40 से ज्यादा सरपंचों और सरपंच प्रतिनिधियों ने माधोसिंघाना में सांसद सुनीता दुग्गल के काफिले का काले झंडे दिखाए और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
रविवार को सांसद सुनीता दुग्गल के माधोसिंघाना सहित अन्य कई गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। सूचना मिलने के बाद सरपंचों ने सांसद के कार्यक्रमों का विरोध करने और काले झंडे दिखाने की रणनीति बनाई। हरियाणा सरपंच एसोसिएशन की उपप्रधान और दड़बा कलां की सरपंच संतोष बैनीवाल के नेतृत्व में सांसद सुनीता दुग्गल का विरोध करने का फैसला किया गया। इसकी भनक सरकार को लगी तो संतोष बैनीवाल और जिला प्रधान जसकरण कंग के घर पर सुबह सात बजे ही पुलिस पहुंच गई। संतोष बैनीवाल के घर पर महिला व पुरुष पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इनमें सीआईए इंचार्ज प्रदीप कुमार और नाथूसरी चोपटा थाना प्रभारी राम कुमार के नेतृत्व में निगरानी शुरू की। हालांकि दोनों सरपंचों ने पुलिस को चकमा दे दिया और सांसद को काले झंडे दिखाने के लिए पहुंच गए।
उपप्रधान संतोष बैनीवाल ने बताया कि रविवार सुबह ही उनके घर पर भारी पुलिस बल तैनात कर उन्हें नजरबंद किया गया है। वह सरकार के किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकेंगी और प्रदेश एसोसिएशन के फैसले के अनुसार सरकार का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने माधोसिंघाना में सांसद सुनीता दुग्गल को विरोध स्वरूप काले झंडे दिखाए। इनके साथ माखोसरानी के सरपंच सुभाष कासनिया सहित जिले के सरपंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
दड़बा कलां की सरपंच संतोष बैनीवाल के घर पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। यह तैनाती सुरक्षा कारणों को लेकर की गई है। नजरबंद जैसी कोई कार्रवाई नहीं है। - रामकुमार, थाना प्रभारी नाथूसरी चोपटा।
डिंग मंडी में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई धक्कामुक्की
डिंग मंडी। भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल के सिरसा में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान सरपंचों ने अलग-अलग गांवों में पहुंचकर उनको काले झंडे दिखाकर विरोध किया।
रविवार को दोपहर बाद तीन बजे सांसद सुनीता दुग्गल डिंग मंडी में स्थित गोशाला में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचीं। कार्यक्रम के बाद सांसद गांव के ही एक कार्यकर्ता के घर पर चाय नाश्ता के लिए पहुंचीं। सांसद के आने की सूचना मिलते ही सरपंच पहले ही डिंग मंडी से गदली रोड पर स्थित नहर के पुल पर काले झंडे लेकर एकत्र हो गए। काफिले के नहर के पुल पर पहुंचते ही सरपंच रोड पर खड़े हो गए और काफिले को रोक लिया। सरपंचों ने गाड़ियों के आगे आकर सांसद के खिलाफ नारेबाजी की और काले झंडे भी दिखाए। यहां पर पुलिस बल ने प्रदर्शन कर रहे सरपंचों को हटाने का प्रयास किया, जिसके चलते सरपंचों और पुलिस में धक्कामुक्की भी हो गई। पुलिस ने सरपंचों को एक तरफ कर सांसद के काफिले को वहां से निकाल दिया।