{"_id":"6862d3409f31a978ba0bf260","slug":"sarpanch-should-play-an-important-role-in-improving-cleanliness-ranking-sirsa-news-c-128-1-sir1002-140147-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: स्वच्छता रैंकिंग सुधारने में अहम भूमिका निभाएं सरपंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: स्वच्छता रैंकिंग सुधारने में अहम भूमिका निभाएं सरपंच
Mon, 30 Jun 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
सिरसा में पंचायत भवन में सरपंच बैठक में भाग लेते हुए।
सिरसा। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 के लिए जिला परिषद कार्यालय ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को पंचायत भवन में सरपंचों की विशेष बैठक हुई, जिसमें स्वच्छता के प्रति पंचायतों को जागरूक किया गया।
बैठक में जिला परिषद के सीईओ डॉ. सुभाष चंद्र ने बताया कि केंद्र सरकार की टीम स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, हेल्थ सेंटर, धार्मिक स्थलों और घरों का निरीक्षण कर स्वच्छता का आकलन करेगी। सर्वेक्षण में कुल 1000 अंकों का मूल्यांकन होगा, जिसमें 540 अंक ग्राम स्तर पर निरीक्षण से जुड़े होंगे। प्रत्येक गांव में टीम 50 घरों का निरीक्षण करेगी और सफाई, ठोस व तरल कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक कचरे की व्यवस्था, बायोगैस प्लांट, खाद के गड्ढे और एसटीपी जैसे इंतजामों की जांच करेगी।