फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sarpanch candidate in sirsa 178 and chopta 182

सिरसा में सरपंच पद पर 178 और चोपटा में 182 उम्मीदवार मैदान में

Sun, 24 Jan 2016 01:18 AM IST
ब्ययूराो/अमर उजाला /सिरसा
ब्ययूराो/अमर उजाला /सिरसा Updated Sun, 24 Jan 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन

पंचायती राज संस्थाओं के तीसरे चरण में 24 जनवरी को सिरसा और नाथूसरी चौपटा खंडों में होने वाले चुनाव के लिए ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों, अधिकारियों को चुनाव सामग्री व ईवीएम वितरित कर रवाना कर दिया गया है। सिरसा खंड के लिए स्थानीय महिला बहु तकनीकी संस्थान में चुनाव सामग्री व ईवीएम वितरित की गई जबकि नाथूसरी चौपटा खंड के लिए खंड कार्यालय नाथूसरी चोपटा में चुनाव सामग्री व ईवीएम दी गई। साथ ही उन्हें ईवीएम व चुनाव सामग्री के बारे में विशेष जानकारी भी दी गई। खंड सिरसा के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम परमजीत सिंह चहल ने बताया कि  सिरसा खंड में एक लाख 11 हजार 116 मतदाता है। सिरसा खंड में 170 मतदान केंद्र  स्थापित किए गए है। इनमें से सिरसा खंड में नौ मतदान केंद्र संवेदनशील तथा नौ मतदान केंद्र  अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं। इन केंद्रों पर सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध किए गए हैं तथा इन केंद्रों की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिरसा खंड में 15 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा 15 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। ड्यूटी मजिस्ट्रेट चुनाव के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखेंगे, जबकि सुपरवाइजर मतदान पार्टियों से समन्वय बनाए रखेंगे। सिरसा खंड में सरपंच पद के लिए 178 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं व सिरसा खंड में 430 पंच चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि खंड सिरसा व नाथूसरी चौपटा में 1975 अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई है।

विज्ञापन


खंड नाथूसरी चौपटा के रिटर्निंग अधिकारी बाबू लाल ने बताया कि नाथूसरी चोपटा खंड में एक लाख नौ हजार 539 मतदाता है। नाथूसरी चोपटा खंड में 192 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। नाथूसरी चोपटा खंड में 10 मतदान केंद्र संवेदनशील तथा 12 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन केंद्रों पर सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध किए  गए हैं तथा इन केंद्रों की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए  नाथूसरी चोपटा खंड में 17 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा 17 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ड्यूटी मजिस्टे्रट चुनाव के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखेंगे तथा सुपरवाइजर मतदान पार्टियों से समन्वय बनाए रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि  नाथूसरी चोपटा खंड में 182 उम्मीदवार तथा नाथूसरी चोपटा खंड में 438 उम्मीदवार पंच का चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मतदान के दिन शांतिपूर्ण मतदान को संपन्न करवाने के लिए पूरा सहयोग दे। 


उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यदि कहीं कोई शिकायत आ रही हो तो नाथुसरी चोपटा व सिरसा खंड के लिए डीएसपी जगदीश काजला के मोबाइल नंबर 88140-11602 पर संपर्क कर सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed