फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sant Vakil Sahib's nephew appeals amid Gaddi dispute in Jagmalwali Dera, don't pay attention to rumours, maintain peace.

Sirsa News: जगमालवाली डेरे में गद्दी विवाद के बीच संत वकील साहिब के भतीजे की अपील, अफवाहों पर ध्यान न दे संगत, शांति बनाए रखें

Sun, 04 Aug 2024 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 04 Aug 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Sant Vakil Sahib's nephew appeals amid Gaddi dispute in Jagmalwali Dera, don't pay attention to rumours, maintain peace.
संत वकील साहिब के परिवार के सदस्य संगती से शांति की अपील करते हुए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव जगमालवाली में स्थित मस्ताना शाह बलोचिस्तान आश्रम की गद्दी को लेकर गहमागहमी मची हुई है। इसके बीच शनिवार को संत महाराज बहादुर चंद उर्फ वकील साहिब के परिवार के सदस्यों ने सामने आकर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने सगत से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील है।
डेरा जगमालवाली के गद्दीनशीन संत महाराज बहादुर चंद उर्फ वकील साहिब के चोला छोड़ने के बाद परिवार के सदस्य व संगत शोक में हैं। बाबा वकील साहिब के परिवार से उनके भतीजे विष्णु पिछले लंबे समय से डेरे से जुड़े हुए हैं और डेरा कॉलोनी में रहते हैं। शनिवार को उन्होंने बताया कि कि संत वकील साहिब का भोग आठ अगस्त को रखा गया है। भोग को लेकर डेरे की संपूर्ण संगत से अपील है कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे और सिमरण करते हुए वापस जाए। संगत से अपील की कि किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं, उन पर कोई ध्यान नही देना है। उन्होंने कहा कि सिमरण करते हुए संतों की ओर से मेहनत करके बनाए डेरे की इज्जत को बरकरार रखना है। सबको शांति बनाकर रखनी है। इस दौरान संत वकील साहिब के बेटे ओम प्रकाश, भाई बुध राम व शंकर लाल, भांजा संजय, भतीजा विष्णू, बहन सोमा व लकेश्वरी व गांव जगमालवाली के सरपंच सत्तू सिंह, गुरजंट सिंह नबंरदार, राजविंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



भोग के बाद होगा फैसला
डेरे की गद्दी पर कौन आसीन होगा, इसको लेकर संशय है। जहां डेरे प्रमुख के भतीजे अमर सिंह सामने आकर बयान दे रहे हैं, वहीं महाराज विरेंद्र सिंह के साथी लहरी भी अपना पक्ष रख चुके हैं। डेरे में बनी हुई तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सचखंड हाल में बैठे परिवार के सदस्य
डेरा जगमालवाली के सचखंड हाल में संगत के साथ परिवार के सदस्य बैठकर शोक मना रहे है। संगत निरंतर आ जा रही है। इसके अलावा प्रदेश के प्रबुद्ध व्यक्ति, राजनेता भी शोक जताने आ जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed