फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sanitation workers demonstrated by turning broom upside down regarding their demands

Sirsa News: मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने झाड़ू उल्टा कर किया प्रदर्शन

Wed, 20 Sep 2023 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 20 Sep 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers demonstrated by turning broom upside down regarding their demands
मांगों को लेकर नगर परिषद में प्रर्दशन करते सफाई कर्मचारी ।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा।
वेतन बढ़ाने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने व वर्ष 2022 में सरकार के साथ हुए समझौते को लागू करने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने शहर में प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने झाडू उल्टा कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने नगर परिषद से लेकर सुभाष चौक तक प्रदर्शन किया।

मंगलवार को हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले सभी कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान नरेश चौहान ने की। सभी कर्मचारियों ने पहले काले बिल्ले लगाकर काम किया और दोपहर बाद नगर परिषद कार्यालय में एकत्र हुए। यहां से कर्मचारी झाडू उल्टा कर शहर में प्रदर्शन करने निकले। वहीं जिला प्रधान नरेश चौहान ने कहा कि वर्ष 2022 में उन्होंने हड़ताल की थी। जिसके बाद सरकार ने उनकी मांगों को मान लिया था और सहमति जताई थी। इसके चलते उन्होंने हड़ताल खत्म कर दी थी। वहीं उन्होंने कहा कि सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों को लागू किए जाने का आश्वासन दिया था। लेकिन आज तक उनकी मांगों को सरकार की ओर से लागू नहीं किया गया है। जिसके चलते उन्हें आज प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ा है। वहीं उन्होंने कहा कि अब 25 से 29 सितंबर तक वह नगर परिषद कार्यालय में भूख हड़ताल करेंगे और 15 अक्तूबर को रोहतक में एकत्र होंगे। जिसमें विरोध प्रदर्शन को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। इस मौके पर राज्य कमेटी सदस्य रमेश तुषामद, राजेश बागरी, प्रधान बिशन सिंह, राज्य के एडिटर सुखदेव सिंह, सतबीर कोषाध्यक्ष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed