{"_id":"5ffb44118ebc3e30a16e7a54","slug":"sanitation-survey-2021-citizens-lead-in-providing-feedback-sirsa-news-rtk590280159","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 : फीडबैक देने में शहरवासी सबसे आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 : फीडबैक देने में शहरवासी सबसे आगे
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय में सक्षम युवाओं को पंपलेट देकर उनकी ड्यूटियां लगाते अधिकारी।
- फोटो : Sirsa
स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के लिए स्वच्छ भारत मिशन ने अब नया टोल फ्री नंबर 1969 जारी किया है। जिसमें कि लोग कॉल करके शहर के स्वच्छता बारे में फीडबैक दे सकते हैं। सिटीजन फीडबैक देने में जिले के पांचों शहरों में सिरसावासी सबसे आगे हैं। सिरसा में कुल 73 लोगों ने फीडबैक दिया है। इससे पहले सिटीजन फीडबैक लेने के लिए स्वच्छ भारत मिशन ने एसएस 2021 वोट फॉर यूअर सिटी एप सहित माईजीओवी एप जारी किया हुआ है।
नगर परिषद की स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट टीम ने रविवार को इस एसएस 2021 एप और 1969 नंबर पर कॉल करके स्वच्छता के बारे में फीडबैक देने के लिए शहरवासियों को डाउनलोड करवाने के लिए सक्षम युवाओं की ड्यूटियां लगाई। बैठक में सक्षम युवाओं ने बताया कि एप डाउनलोड करने पर लोग अपना ओटीपी नंबर देने में झिझकते हैं। तब नप की स्वच्छता टीम ने उन्हें नया टोल फ्री नंबर 1969 के बारे में जानकारी दी। ताकि लोग अपना फीडबैक दे सकें। सिरसा शहर में अभी तक एप के जरिये 30 लोगों ने सिटीजन फीडबैक दिया है। जबकि पोर्टल पर करीब 43 लोगों ने अपना फीडबैक दिया है। 1969 टोल फ्री नंबर पर कॉल करके तीन लोगों ने फीडबैक दिया है। लेकिन ऐलनाबाद, कालांवाली, रानियां के शहरवासी पीछे हैं, यहां से किसी ने भी फीडबैक नहीं दिया। जबकि डबवाली में दो लोगों ने स्वच्छता एप डाउनलोड करके फीडबैक दिया है।
शौचालयों की मरम्मत शुरू, मोबाइल शौचालय भी रखे जाएंगे
नगर परिषद शहर में शौचालयों की हालत को लेकर सर्वे भी करवा रही है। नप ने पांच शौचालयों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। साथ ही जिन जगहों पर पब्लिक शौचालय नहीं है वहां पर मोबाइल शौचालय रखवाए जाएंगे। बता दें कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के लिए सिटीजन फीडबैक के 600 अंक है। 2021 मार्च में स्वच्छता सर्वेक्षण कुल 6000 अंकों का होगा। पिछली बार वर्ष 2020 में सिरसा का स्वच्छता सर्वेक्षण में 176वां रैंक आया था। बता दें कि नगर परिषद की स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट ने 31 वार्डों में स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए सक्षम युवाओं की ड्यूटियां लगाई हुई है।
विज्ञापन
एप और कॉल करके ये पूछे जाएंगे सात सवाल
एप में पहला प्रश्न शहर की पिछली रैंकिंग के बारे में है। दूसरा प्रश्न आपके पास का क्षेत्र साफ है या नहीं? तीसरा प्रश्न सामुदायिक व पब्लिक शौचालय साफ है या नहीं? चौथा प्रश्न पब्लिक व वाणिज्य क्षेत्र साफ है या नहीं? पांचवां प्रश्न क्या कूड़ा कचरा लेने वाला सूखा व गली कचरा अलग-अलग लेने के लिए बोल रहा है? छठा प्रश्न क्या आप जानते हैं कि आप गूगल पर नजदीकि पब्लिक शौचालय सर्च कर सकते हैं? सातवां प्रश्न क्या आप जानते हैं कि आप स्वच्छता की शिकायतें दूर करने के लिए स्वच्छता एप का प्रयोग कर सकते हैं?
कोट्स
सक्षम युवाओं को ड्यूटियां लगाई गई है। शहरवासियों को एप या टोल फ्री नंबर की जानकारी देकर ज्यादा से ज्यादा फीडबैक देने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
-अविनाश सिंगला, सेनेटरी इंस्पेक्टर नगर परिषद सिरसा।