फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   BJP councilors raise questions about the corruption probe.

Sirsa News: भ्रष्टाचार की जांच पर भाजपा पार्षदों ने उठाए सवाल

Tue, 08 Sep 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 08 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
BJP councilors raise questions about the corruption probe.
सिरसा। शहर में सड़कों के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार को लेकर नगर परिषद के भाजपा पार्षद जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठा रहे हैं। यूसी 55 और 55ए की गलियों की सोमवार को मार्केटिंग बोर्ड के एसडीओ सुरेश कुमार ने पैमाइश की थी। इस मामले में अभी रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

पार्षदों ने आरोप लगाया कि मंगलवार को उन्हें उपायुक्त के पीए ने बुलाया, जबकि उपायुक्त छुट्टी पर थे। एक घंटे इंतजार के बाद पार्षदों ने जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह को शिकायत की। पार्षद संजीव रातुसरिया ने जिलाध्यक्ष को बताया कि मामले में निष्पक्ष जांच नहीं हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इसीलिए उनकी शिकायत को मुख्यमंत्री के ग्रीवेंस में शामिल नहीं किया गया। रातुसरिया के अनुसार, इस मामले में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है। निष्पक्ष जांच होने पर कई अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई हो सकती है। इसमें करोड़ों रुपये की गड़बड़ी हुई है। जिलाध्यक्ष ने पार्षदों को आश्वासन दिया कि यह मामला मुख्यमंत्री के ग्रीवेंस में जरूर रखा जाएगा। संभव हो सका तो अन्य मामलों की सुनवाई से पहले इसकी सुनवाई होगी।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार का मामला
शहर में वर्ष 2024-25 में नई कॉलोनियां स्वीकृत की गई थीं। इन कॉलोनियों में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए गए थे। पार्षदों ने अपने स्तर पर जांच की तो 30 से ज्यादा गलियों में भ्रष्टाचार सामने आया। इसमें करीब 30 करोड़ रुपये की गड़बड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में भी हुई थी शिकायत
पार्षदों ने पूर्व में भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को शिकायत की थी। उस दौरान भी मार्केटिंग बोर्ड के एसडीओ ने कुछ क्षेत्रों की जांच की थी। बाद में मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। पार्षदों के दोबारा विरोध जताने पर उपायुक्त के आदेशों पर सोमवार को एसडीओ ने फिर जांच की है। अधिकारी और पार्षद अब जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed